फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडप वाले दिन युवक का हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बृहस्पतिवार रात झांसी-ग्वालियर राजमार्ग पर अंबावाय के पास सड़क हादसे में मारे गए युवक के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। युवक की शनिवार को शादी थी। शुक्रवार को मंडप वाले दिन उसका अंतिम संस्कार हुआ। हादसे के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात थाना सीपरी बाजार के प्रीतमपुरा गांव निवासी जितेंद्र अहिरवार को ग्वालियर राजमार्ग स्थित अंबावाय के पास ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इससे मौके पर ही जितेंद्र की मौत हो गई थी। शनिवार को युवक की शादी थी। शुक्रवार को घर में मंडप कार्यक्रम था। मेहमान भी घर आ चुके थे। ऐसे में हादसे की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा। मंडप वाले दिन युवक का अंतिम संस्कार हुआ। युवक के पिता बेलदारी का करते हैं। दो भाइयों में जितेंद्र छोेटा था। बड़े भाई जगदीश की शादी हो चुकी है। घटना को अंजाम देने वाला वाहन चालक पुलिस के हाथ नहीं आ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें