फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंचन के लिए तैयार होने लगे मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर में रामलीला की तैयारियां तेज हो गई है। सदर बाजार और बड़ा बाजार में मंचन के लिए मंच तैयार होने लगे है। कमेटियों का कहना है कि हर साल की तरह इस बार भी राम लीलाओं का भव्य मंचन होगा। मंच एक दो से दो दिन में पूर्णत: तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

बुंदेलखंड में झांसी की रामलीला की परंपरा काफी पुरानी है। इस बार कोविड - 19 से बचाव के कारण सदर बाजार में वृंदावन के तथा बड़ा बाजार में अवध के कलाकार रामलीला प्रस्तुत करेंगे। ऐसे में मंच तैयार होने लगे हैं। इधर श्री बाल युवक रामलीला नाट्य समिति की बैठक हुई। इसमें अध्यक्ष ओम प्रकाश तिवारी, मुख्य संयोजक भरत राय ने मंचन की तैयारियों की समीक्षा की। महामंत्री अरुण द्विवेदी ने कहा कि अयोध्या के कलाकारों द्वारा आकर्षक तरीके से मंचन किया जाएगा। बैठक में संजय दोसाज, रवि तिवारी, रवीश त्रिपाठी, विजय नारायण तिवारी, राजेश जैन आदि मौजूद रहे।
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर होंगे कार्यक्रम
महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव समिति की बैठक नगर निगम परिसर स्थित श्री वाल्मीकि मंदिर में आयोजित हुई। इसमें सर्व सम्मति से तय हुआ कि 29 अक्तूबर को श्री वाल्मीकि जी के मंदिर पर विधिवत पूजा अर्चना एवं सुंदर कांड का पाठ होगा। 30 अक्तूबर को महानगर के विभिन्न मुहल्लों में सुबह 11 बजे से श्री वाल्मीकि जन संदेश यात्रा - वाहन रैली तथा शाम को मेधावी छात्र छात्राओं का अभिनंदन समारोह एवं पुरस्कार वितरण होगा। 31 अक्तूबर को दोपहर 1 बजे से शोभायात्रा का भ्रमण और मंच पर शोभायात्रा के स्वरूपों की आरती तथा सम्मान किया जाएगा। विचार गोष्ठी और कीर्तन भी होगा। इस अवसर पर मुख्य संयोजक अशोक प्याल, समिति अध्यक्ष राकेश करौसिया, सियाराम महरौलिया, मुन्नालाल करौसिया, सुभाष माते, सुरेश ठेकेदार, संजय पहलवान, शंभू नरवारे, कुंदन लाल नेता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें