फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी के अश्लील वीडियो की शिकायत लेकर थाने पहुंचा युवक, पुलिस ने बनाया राजीनामा का दबाव; पति ने खाया जहर

Mon, 23 Dec 2024 02:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में एक युवक पत्नी के अश्लील वीडियो की शिकायत लेकर थाने पहुंचा।  पुलिस ने उस पर राजीनामा कराने का दबाव बनाया। इससे खफा युवक ने जहर खा लिया।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक युवक ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, पत्नी का अश्लील वीडियो वायरल करने की शिकायत लेकर युवक थाने पहुंचा था। पुलिस पर राजीनामा का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए युवक ने थाने में ही जहर निगल लिया। 
विज्ञापन


उसे अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़िता ने थाने में तैनात दरोगा पर राजीनामा का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। थाना शाहजहांपुर के एक गांव निवासी पीड़िता के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाले पुष्पेंद्र उर्फ छोटू ने पति के साथ उसके अंतरंग क्षणों का वीडियो बना लिया। 

वीडियो से पति को हटाकर इसे पुष्पेंद्र ने गांव में वायरल कर दिया। तीन दिन पहले पति ने शाहजहांपुर थाने पहुंचकर आरोपी पुष्पेंद्र के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। लेकिन, कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि थाने में तैनात दरोगा पीड़ित पक्ष पर राजीनामे का दबाव बना रहा है। 
विज्ञापन


दरोगा ने पुष्पेंद्र के मोबाइल से वीडियो भी डिलीट करा दिया। पति को थाने बुलाकर राजीनामा करने को कहा था। रविवार को वह भी पति के साथ थाने पहुंची। यहां दोबारा दरोगा राजीनामा करने पर जोर देने लगा। पत्नी का कहना है कि न्याय न मिलता देख दुखी होकर पति ने थाने के अंदर जहर निगल लिया। 

पीड़ित पक्ष से ही सुबूत जुटाकर लाने को कहा
पीड़िता का कहना है कि वह लोग न्याय मांगने थाने पहुंचे लेकिन पुलिस ने कहा कि वह गांव जाकर सुबूत लाएं तब वह मानेंगे कि वीडियो वायरल हुआ है। सुबूत न देने पर समझौता करने के लिए कह रहे थे। पीड़िता के मुताबिक, उन लोगों ने हाथ-पांव भी जोड़े लेकिन दरोगा ने कोई मदद नहीं की।


 
विज्ञापन

युवक थाने के बाहर से ही जहर निगलकर आया था। पुलिसकर्मियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। मामले की छानबीन कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को हिरासत में लिया गया है।-गोपीनाथ सोनी, एसपी, आरए
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें