फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: चलती बस से युवक ने बाहर निकाला सिर, दीवार से टकराकर हुआ अलग, यात्रियों में मची चीख-पुकार

Tue, 15 Sep 2020 12:44 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, मोठ/झांसी
विज्ञापन
घटना के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के थाना मोठ अंतर्गत सेमरी टोल प्लाजा पर बस से सिर बाहर  निकालकर थूक रहा एक युवक प्लाजा की दीवार से टकरा गया, जिससे मौके पर ही उसका सिर धड़ से अलग हो गया। 

विज्ञापन


सिर कटा हुआ शरीर देखकर बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मंगवालर तड़के बाराबंकी के थाना बख्सीदास पुरबा के ग्राम दलाई निवासी सोनू (22) शताब्दी बस से सवार होकर मुंबई जाने को निकला था। 

बस में सवार होकर सब लोग टोल प्लाजा पर पहुंचे थे कि बस के रुकते ही वह खिड़की से सिर बाहर निकालकर थूकने लगा। इसी बीच टोल प्लाजा की दीवार से उसका सिर टकराकर धड़ से अलग हो गया। 
विज्ञापन


यह देखकर यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सिर व धड़ को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झांसी मेडीकल कॉलेज भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें