फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े युवक का अपहरण

Sat, 26 Mar 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
kidnapped, jhansi hindi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। पांच लोग प्रेमनगर थानांतर्गत खाती बाबा क्षेत्र से बृहस्पतिवार की दोपहर एक युवक को पीट कर अगवा कर ले गए। पीटने के बाद युवक को छोड़ दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
गुरुवार को दोपहर करीब दो बजे खाती बाबा क्षेत्र में पवन (18) पुत्र अजुद्दी निवासी ईसाई टोला दोस्तों के साथ होली मना रहा था। इसी दौरान चौपहिया दो वाहनों से आए पांच लोगों ने घेरा बनाया और पवन की पिटाई शुरू कर दी। जब तक साथी कुछ समझ पाते तब तक वह लोग पवन को गाड़ी में डालकर भाग गए। साथियों के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए।

दिनदडाड़े अपहरण की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसएसपी सभा राज, सीओ सदर फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान पता चला कि एक चौपहिया वाहन पर पुलिस लिखा था, जो बालाजी रोड होते हुए दतिया की तरफ गई है। इसके बाद पुलिस ने चारों तरफ सीमाओं पर वाहनों की तलाश शुरू की। करीब तीन घंटे बाद पवन लौटकर घर आ गया।
विज्ञापन


एस पी सिटी गरिमा सिंह ने बताया कि रंजिश के चलते पवन को कुछ लोग उठा ले गए थे। बाद में उन्होंने पवन को छोड़ दिया। शनिवार को सुबह पवन को बुलाया गया है। पता किया जाएगा कि वह कौन लोग थे जो पवन को पकड़कर ले गए थे। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें