फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Tue, 10 Dec 2019 06:54 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
फांसी - फोटो : social media
विज्ञापन

कौशांबी के अजुहा निवासी पंजाबी लाल गुप्ता परिवार के साथ नवाबाद क्षेत्र के नगरिया कॉलोनी में रहते हैं। उनकी तीन पुत्रियां हैं और एक बेटा हेमु गुप्ता उर्फ कल्लू (28) था। उनकी बड़ी बेटी की शादी हो गई है, जबकि दूसरे नंबर की नोएडा में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। 

विज्ञापन


हेमू कचहरी चौराहा के नजदीक चाट का ठेला लगाता था। परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी वही निभा रहा था। विगत छह दिसंबर को हेमू की मौसी की लड़की की शादी फतेहपुर के बहरामपुर में थी। माता-पिता और छोटी बहन शादी में शामिल होने गए थे। वह तीनों सोमवार की शाम बरौनी ग्वालियर मेल से वापस झांसी लौट रहे थे।   

विज्ञापन

परिजनों की लगातार मोबाइल पर हेमू से अच्छी तरह बातचीत हो रही थी। आखिरी बार चिरगांव के नजदीक पिता पंजाबी लाल ने उससे कहा कि घर पर दूध लेकर रख लेना। रात करीब आठ बजे वह जब लौटे तो कई बार खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला। 

अनहोनी की आशंका को देख परिजनों ने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसी छत के रास्ते से अंदर गए। अंदर हेमू का शव रस्सी के सहारे लटका हुआ था। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें