फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता अभियान: हैदराबाद एनकाउंटर पर बेटियां बोलीं- इसी तरह होनी चाहिए कार्रवाई

Fri, 06 Dec 2019 10:42 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
अमर उजाला अपराजिता 100 स्माइल्स अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला द्वारा आयोजित अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स में हैदराबाद में हुए एनकाउंटर पर बेटियों ने बेबाकी से अपनी बात रखी। बेटियों ने कहा कि हैदराबाद में जिस तरह पुलिस ने दुष्कर्मियों को एनकाउंटर में मारा है इसी तरह कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन


बता दें कि हैदराबाद में पशु चिकित्सक के साथ हैवानियत करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। तेलंगाना पुलिस के अनुसार आरोपियों को राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर क्राइम सीन रीकंस्ट्रक्ट करने के लिए ले जाया गया था। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने उनपर गोलियां चला दीं। इस मुठभेड़ में चारों आरोपियों की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन

इस तरह आरोपियों ने रची साजिश

ये मामला 27-28 नवंबर की रात का है। चारों आरोपी मोहम्मद आरिफ, शिवा, नवीन, केशवुलू  जब थोंडुपली ओआरआर टोल प्लाजा पर शराब पी रहे थे तभी महिला डॉक्टर को वहां स्कूटर खड़ा करते देखा। तभी इन्होंने खौफनाक साजिश रच डाली। 

इन लोगों ने जानबूझकर महिला डॉक्टर की स्कूटी पंक्चर कर दी थी। इसके बाद मदद करने के बहाने उसे एक सुनसान जगह लेकर गए जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और हत्या कर दी। बाद में पेट्रोल डालकर शव को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद इन्होंने पीड़िता का स्कूटर कोथुर में खड़ा किया और सुबह पांच बजे ट्रक को आरामगढ़ ले गए। पुलिस को पीड़िता की अधजली लाश फ्लाईओवर के नीचे मिली थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें