फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: धमकी से परेशान युवक ने आग लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 11 Dec 2019 08:22 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
आग लगाकर दी जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ललितपुर के थाना मड़ावरा क्षेत्र में दो लोगों की धमकी से परेशान एक युवक ने आग लगा ली। युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि गांव के ही दो लोग उसके पुत्र से मजदूरी का पैसा मांगने के लिए धमका रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है। 

ललितपुर के थाना मड़ावरा अंतर्गत अर्जुन साहू का पुत्र महेश साहू (28) गुजरात स्थित एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। पिछले साल वह गांव के दो लोगों को अपने साथ मजदूरी कराने ले गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है आरोप

आरोप है कि वहां फैक्ट्री से तीनों को मजदूरी नहीं मिली थी। जिसके चलते तीनों गांव लौट आए थे। आरोप है कि एक साल से वह महेश से मजदूरी दिलाने की मांग रहे थे, जिसके न देने पर उसे धमकाया जाने लगा। 

मृतक के पिता अर्जुन का आरोप है कि 15 दिन पहले दोनों युवक घर आकर 3500 रुपये ले गए थे। इसके बाद भी पुत्र से रुपये मांगे जा रहे थे। मंगलवार की शाम घर आकर उसे धमकाया गया। जिससे परेशान होकर कमरे में बंद होकर महेश ने आग लगा ली। 

उपचार के लिए परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। बुधवार सुबह उपचार के दौरान महेश ने दम तोड़ दिया।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें