फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मजदूरी करके पत्नी को कराई एलएलबी, पढ़ाई पूरी होने पर गहने लेकर लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गणेशगढ़ गांव में अजीब मामला सामने आया है। यहां के रहने वाले सत्येंद्र राजपूत ने पुलिस से गुहार लगाते हुए बताया कि शादी के बाद उसने पत्नी को मजदूरी करके एलएलबी कराई।
विज्ञापन

सत्येंद्र ने बताया कि पढ़ाई खत्म होने के बाद अब पत्नी उसके साथ रहने के लिए राजी नहीं है। कुछ महीने पहले वह अपने भाई के साथ घर के सारे गहने लेकर चली गई। कोर्ट के आदेश पर रक्सा थाने में पत्नी एवं उसके साले के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की आगे जांच शुरू कर दी है।
परीक्षा खत्म होते ही बुलाया भाई को, गहने लेकर चंपत
सत्येंद्र ने पुलिस को बताया कि 3 दिसंबर, 2023 को उसकी शादी ललितपुर जिले के तालबेहट थाना क्षेत्र के एक गांव से रहने वाली युवती से हुई थी। शादी के बाद दुल्हन ने आगे पढ़ने की इच्छा जताई। वह एलएलबी करना चाहती थी। उसके कहने पर उसका एडमिशन करा दिया। फीस जमा करने के लिए उसने मजदूरी शुरू कर दी। इस साल 22 मई को परीक्षा के लिए उसने 10 हजार रुपये भी लिए। परीक्षा खत्म होने के दिन उसने अपने भाई को बुलाया। इसके बाद दोनों भाई-बहन घर में रखे शादी के गहने और उसके छोटे भाई के गहने अपने साथ लेकर चले गए। उसके घर आने पर दोनों उसे नहीं मिले। फोन करने पर दुल्हन ने आगे उसके साथ रहने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


अनपढ़ और मजदूर होने से पत्नी ने साथ रहने से किया मना
सत्येंद्र का आरोप है कि पत्नी उससे कहती थी कि वह पढ़ा-लिखा नहीं है। मजदूरी करता है, इसलिए वह उसके साथ नहीं रहेगी। दोबारा फोन करने पर परिवार वालों ने कहा कि वह कहीं गई है। उन लोगों ने दोबारा फोन करने पर जान से मार देने की धमकी दी। सत्येंद्र का कहना है कि घटना की शिकायत लेकर वह रक्सा थाने पहुंचा, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आईजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायत की। पुलिस ने इसे शिकायत मानने से ही इन्कार कर दिया। सुनवाई न होने पर उसने कोर्ट से गुहार लगाई। रक्सा थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह के मुताबिक कोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को रक्सा पुलिस ने सत्येंद्र की पत्नी एवं उसके साले के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामले की आगे जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें