फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कला उत्सव में झांसी का चार विधाओं में प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। मंडल स्तरीय कला उत्सव में झांसी, ललितपुर और जालौन के प्रतिभागियों के बीच हुए मुकाबले में झांसी के कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन किया। राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता की 12 विधाओं में करीब 70 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। परिणाम में झांसी के प्रतिभागियों ने कई विधाओं में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समूह नृत्य में राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज, स्थानीय शिल्प कला में लोकमान्य तिलक कन्या इंटर कॉलेज, और चित्रकला में जीआईसी के युवराज यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शास्त्रीय नृत्य में झांसी के छात्र अर्क मिश्रा ने भी बाजी मारी। कहानी वाचन में सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अन्य परिणामों में शास्त्रीय गायन में कनिष्का कैथवास, लोक गायन में जीजीआईसी बबीना की बालिकाएं, संगीत वादन एकल में उरई के शिवम, वादन में शियरवुड कॉलेज के उदित सिंह, संगीत वादन समूह में आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज उरई, लघु नाटिका में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बड़ियागेट की छात्राएं और मूर्तिकला में आर्य कन्या इंटर कॉलेज कालपी की छात्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन आगामी स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। कार्यक्रम में मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक राजेश कुमार वर्मा समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक और निर्णायक मंडल के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें