फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कुत्तों को खाना खिलाने के विवाद में पीट-पीटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। जालौन के सिरसा कलार के भगोरा गांव में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर पड़ोसियों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। एक युवक को गंभीर चोट आई। उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पक्ष घर से भाग गया। युवक की मौत से परिवार में रोना-पिटना मचा है।
विज्ञापन


भागोरा गांव निवासी हरेंद्र (43) उरई स्थित जिओ मार्ट में काम करता था। परिजनों ने बताया कि हरेंद्र गांव के कुत्तों को खाना खिलाता था। इस बात पर पड़ोसी एतराज करते थे। 9 दिसंबर की रात साढ़े दस बजे हरेंद्र अपने प्लॉट में कुत्तों को एकत्र कर खाना खिला रहा था। इस दौरान कुत्ते आपस में झगड़ा कर रहे थे, शोर-शराबा सुनकर पड़ोस में रहने वाला छोटे सिंह आ गया। अपने घर के बगल कुत्तों को खाना खिलाने पर एतराज करने लगा। विवाद बढ़ने पर छोटे सिंह घर से लाठी उठा लाया और हरेंद्र पर हमला कर दिया। सिर पर लाठियों का कई वार होने से हरेंद्र खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। आरोपी वहां से भाग निकला। हरेंद्र के घायल होने की सूचना पर परिजन पहुंच गए। हरेंद्र को पहले कुठौंद स्थित सीएचसी सेंटर ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर उसे झांसी मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां लाने पर वह कोमा में था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना नवाबाद प्रभारी जेपी पाल के मुताबिक पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें