फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 फरवरी से रोज होगा मालवा एक्सप्रेस का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बढ़ते हादसों और अधिक यात्रियों को सफर कराने के लिए रेलवे लगातार ट्रेनों में एलएचबी कोच लगा रहा है। डॉ. अंबेडकर नगर-वैष्णोदेवी धाम कटरा से डॉ. अंबेडकर नगर चलने वाली मालवा एक्सप्रेस भी एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) कोच से लैस होगी। साथ ही 16 फरवरी से ट्रेन का संचालन प्रतिदिन किया जाएगा। इसके स्टॉपेज पूर्ववत रहेंगे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते पिछले साल मार्च में ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। अब धीरे-धीरे ट्रेनों का संचालन पटरी पर लौट रहा है। इसके साथ ही यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी रेलवे प्रबंधन तैयारियों में जुटा हुआ है। रेलवे ने बीते नौ नवंबर से मालवा एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया था। लेकिन अभी तक यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन ही चल रही थी। अब रेलवे इसको 16 फरवरी से नियमित करेगा। साथ ही ट्रेन में एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक गाड़ी संख्या 02919 डॉ. अंबेडकरनगर-श्री वैष्णो देवी धाम कटरा 16 फरवरी से और गाड़ी संख्या 02920 श्री वैष्णो देवी धाम कटरा-डॉ. अंबेडकर नगर ट्रेन 18 फरवरी से रोज चलेगी।
यह है एलएचबी कोच की खासियत
30 टायर वाले एलएचबी कोच में 80 लोग यात्रा कर सकते हैं, जबकि आईसीएफ कोच में 72 यात्री ही होते हैं। एलएचबी कोच पारंपरिक कोच की तुलना में 1.5 मीटर लंबे होते हैं। इसके कारण यात्री वहन क्षमता में वृद्धि हो जाती है। दुर्घटना की स्थिति में एलएचबी कोच पारंपरिक कोच के मुकाबले कम क्षतिग्रस्त होते हैं। एलएचबी कोच की लंबाई ज्यादा होने के कारण पारंपरिक रैक वाली ट्रेनों के मुकाबले इनमें कम डिब्बे जोड़े जाते हैं। मालवा एक्सप्रेस में आठ स्लीपर कोच, तीन द्वितीय श्रेणी, सेकेंड एसी एक, थर्ड ऐसी छह समेत 21 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें