फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मेजर ध्यानचंद के बेटे राजकुमार सिंह का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल जगत में शोक की लहर, लंबे समय से अर्थराइटिस से थे पीड़ित,निजी अस्पताल में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के तीसरे पुत्र और पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी राजकुमार सिंह (81) का रविवार को झांसी के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह लंबे समय से अर्थराइटिस से पीड़ित थे। उनके निधन की खबर से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
राजकुमार सिंह भी शानदार हॉकी खिलाड़ी रहे। उनके भाई और पूर्व ओलंपियन अशोक ध्यानचंद ने बताया कि राजकुमार सिंह ने भारत की ओर से फ्रांस, जर्मनी समेत कई देशों की टीमों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच खेले थे। उन्होंने 16 राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग किया। लंबे समय तक देश के प्रतिष्ठित क्लब मोहन बागान के लिए भी हॉकी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार सिंह रेलवे में स्पोर्ट्स ऑफिसर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। तबीयत खराब होने पर शनिवार को उन्हें झांसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार सुबह इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। शाम को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें