संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। माहू कीट ने लोगों का घर से निकला दुश्वार कर दिया है। इसके हमले से लोगों की आंखों में संक्रमण हो रहा है। आंखों के लाल होने और खुजली की समस्या लेकर रोज 30 मरीज जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे हैं।
सरसों के फूल खिलने पर माहू कीट उसे अपना भोजन बनाने निकल पड़ते हैं। यह सरसों को भारी नुकसान पहुंचाते हैं। इससे सरसों का विकास रुक जाता है। माहू कीट ने महानगर के लोगों को परेशान कर रखा है। कई राहगीरों की आंखों में माहू कीट के जाने से संक्रमण बढ़ रहा है। वहीं कई लोगों की आंख की पुतली जख्मी हो गईं। बुधवार को 30 मरीज इस समस्या को लेकर जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग में इलाज के लिए पहुंचे।
वर्जन
माहू के हमले से कई लोगों की आंखों में संक्रमण की शिकायत आई है। कुछ मरीज ऐसे भी आए, जिनकी आंख की पुतली को माहू ने जख्मी किया है। इससे बचने के लिए लोग आंख को चश्मे से पूरी तरह ढककर ही बाहर निकलें।
डॉ. विनोद यादव, वरिष्ठ नेत्र सर्जन, जिला अस्पताल।