फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्र रहे ओवरऑल टॉपर

Mon, 29 May 2017 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
exam, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी।
विज्ञापन

बुंदेलखंड महाविद्यालय में पहली बार हुए दीक्षांत समारोह में 38 मेधावियों को पदक बांटे गए। 72.4 अंक प्रतिशत लाने पर महेंद्र कुमार ओवरऑल टॉपर रहे। कला, विज्ञान, वाणिज्य, विधि, शिक्षा संकाय की परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक लाने पर कुलपति स्वर्ण पदक दिया गया। पदक पाकर मेधावी खुशी से झूम उठे।
बुंदेलखंड के प्रथम कॉलेज बीकेडी में पहली बार दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। इसी के साथ कॉलेज में दीक्षांत समारोह की परंपरा शुरू करने वाला बीकेडी बुंदेलखंड का पहला कॉलेज बन गया। वाणिज्य संकाय की परीक्षाओं में 65.44 अंक प्रतिशत लाने पर समीक्षा जैन को, विधि संकाय की परीक्षाओं में 64.32 अंक प्रतिशत लाने पर रुचि कुमारी को, शिक्षा संकाय की परीक्षाओं में 65.42 अंक प्रतिशत लाने पर मोहसिना को कुलपति स्वर्ण पदक दिया गया।
विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि हरगोविंद कुशवाहा, कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे, प्राचार्य डॉ. बाबूलाल तिवारी ने मेधावियों को पदक बांटे। पदक पाने के बाद मेधावियों के चेहरे खिल उठे। मेधावियों ने एक दूसरे के साथ सेल्फी लेकर खुशी का इजहार किया। पदक हासिल करने वाले कई छात्र-छात्राओं ने उनको गले लगाकर बधाई दी।
बॉक्स..
इनको भी मिला पदक
एमए हिंदी में सर्वाधिक प्राप्तांक के लिए अंजली अग्रवाल को, द्वितीय स्थान पाने पर आरती रायकवार को, तृतीय स्थान पाने पर निर्मेष यादव को पदक मिला। एमए अंग्रेजी में प्रथम स्थान लाने पर भूमिका मिश्रा, द्वितीय स्थान लाने पर असमत बानो, तृतीय स्थान लाने पर कोमल चंद्राणी पदक मिला। एमए अर्थशास्त्र में प्रथम स्थान लाने पर नीति शर्मा को, द्वितीय स्थान लाने पर वंदना कुशवाहा को, तृतीय स्थान लाने पर ऊषा गौतम को पदक मिला। एमए इतिहास में प्रथम स्थान आने पर अंकिता यादव, द्वितीय स्थान आने पर हिमानी, तृतीय स्थान आने पर खुशबू को पदक मिला। एमए राजनीति में प्रथम स्थान आने पर तरुणा गौतम, द्वितीय स्थान आने पर सोनम यादव, तृतीय स्थान आने पर सीमा शर्मा को पदक दिया गया। एमएससी गणित में प्रथम स्थान लाने पर महेंद्र कुमार, द्वितीय स्थान आने पर अंकित कुमार गुप्ता, तृतीय स्थान आने पर सीमा कुशवाहा को पदक मिला। एमकॉम में सर्वाधिक प्राप्तांक पर समीक्षा जैन, द्वितीय स्थान के लिए रजिया हसन, तृतीय स्थान के लिए सुकन्या भल्ला को पदक सौंपा गया।
विज्ञापन


बीए में स्वीटी साहू के प्रथम, राजविंदर कौर के द्वितीय व साधाना के तृतीय स्थान पर आने पर पदक मिला। इसी तरह, बीकॉम में करुणा मित्तल को प्रथम, जितेंद्र कुमार को द्वितीय, देवेंद्र सिंह को तृतीय, विधि में रुची कुमार को प्रथम, गुंजन आर्य को द्वितीय, मृदुल खरे को तृतीय, बीएड में मोहसिना को प्रथम, विजेता सिंह को द्वितीय, ऊष्मा पवार को तृतीय स्थान लाने पर पदक मिला। विधि के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए आरके त्रिपाठी को बुंदेलखंड कॉलेज स्वर्ण पदक मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें