फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र से लौटे 20 मजदूर मिले कोरोना पॉजिटिव, रास्ते पर फैलाते गए संक्रमण

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर मुब्बई से लोट रहे मजदूरों की कोरोना की जांच करते। स्वास्थ्य कर्मी। अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी। लॉकडाउन लगने का अंदेशा होने के चलते महाराष्ट्र से ट्रेनों से वापस लौट रहे मजदूर संक्रमण लेकर अपने घर जा रहे है। झांसी रेलवे स्टेशन पर बीते पांच दिनों में हुई कोरोना जांच में 20 मजदूर कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। मजदूरों की एंटीजन जांच के बाद रोकने की बजाय उन्हें जाने दिया जाता है। संक्रमण की रिपोर्ट मिलने पर उनके संक्रमित होने की जानकारी हो पाती है। तब तक मजदूर घर पहुंच जाता है। ऐसे में मजदूर सैकड़ों लोगों को संक्रमित कर चुका होता है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र में लॉकडाउन की आशंका के बाद से प्रवासी मजदूरों के लौटने का क्रम लगातार जारी है। मुंबई से आने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ रही है। इसके लिए रेलवे स्टेशन पर अब तक करीब पांच हजार से अधिक मजदूरों की कोरोना जांच की जा चुकी है। जिसमें अब तक 20 मजदूर कोरोना संक्रमित हैं। अधिकतर मजदूर सीतापुर, गोरखपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, बांदा के हैं। कोरोना जांच के बाद मजदूरों को भेज दिया जाता है। शाम तक रिपोर्ट की पुष्टि होती है, तब तक मजदूर बसों के जरिए अपने जिले में पहुंच जाते हैं। ऐसे में मजदूरों के पलायन से झांसी में हालात बिगड़ सकते हैं।
लगातार बढ़ाई जा रही जांचों की संख्या
मजदूरों की वापसी के चलते स्टेशन पर जांचों की संख्या में इजाफा किया जा रहा है। अब तक चार टीमें यहां कोरोना जांच के लिए पहुंचती थीं, लेकिन अब छह टीमें पहुंच रही हैं। मुंबई से आने वाली हर ट्रेन के यात्रियों की सघन जांच की जा रही है।
विज्ञापन

नई ट्रेनों का भी हो रहा संचालन
महाराष्ट्र से मजदूरों की वापसी के चलते रेलवे लगातार ट्रेनों की संख्या में इजाफा कर रहा है। रेलवे द्वारा 12 अप्रैल से पुणे-लखनऊ विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन पुणे से चलकर दोपहर 1.35 बजे झांसी आएगी। इसके साथ ही पुणे-गोरखपुर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दानापुर ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। वहीं, गोरखपुर के लिए चल रहीं कई ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए हैं।
आज से नहीं मिलेगा प्लेटफार्म टिकट
कोरोना संक्रमण बढ़ने के चलते रेलवे ने स्टेशन पर पाबंदियां बढ़ा दी है। रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात से प्लेटफार्म टिकट का वितरण बंद कर दिया गया है। कुछ दिनों पहले प्लेटफार्म टिकट की शुरुआत की गई थी। जिसे 30 रुपये का बेचा जा रहा था।
वर्जन
रेलवे स्टेशन पर हर यात्री की कोरोना जांच की जा रही है। कुछ नई ट्रेनों का भी संचालन किया गया है। कोविड संक्रमण बढ़ने के चलते स्टेशन पर अनावश्यक आवाजाही रोकने के लिए प्लेटफार्म टिकट का वितरण बंद किया जा रहा है। स्टेशन पर कोविड नियमों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, झांसी मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें