झांसी। महाराजा छत्रसाल की जयंती बृहस्पतिवार को विभिन्न संगठनों द्वारा मनाई गई।
राजा भइया यूथ ब्रिगेड के कार्यक्रम में बुंदेलखंड प्रभारी डा मधुपाल सिंह ने कहा कि महाराजा छत्रसाल का त्याग बुंदेलखंड हमेशा याद रखेगा। उन्होंने अपना पूरा जीवन बुंदेलखंड को स्वतंत्र कराने में लगा दिया। उनके जीवन को हिंदी साहित्य में सम्मिलित करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लाखन सिंह ने की। इस मौके पर प्रदीप रायकवार, नरेंद्र कुशवाहा, साकेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, फरहद खान, मजहर खान, प्रकाश श्रीवास, शैलेंद्र सिंह, चंद्रप्रकाश वर्मा, केहर यादव आदि उपस्थित थे।
वहीं, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की युवा विंग प्रताप वाहिनी द्वारा कुंज वाटिका एवट मार्केट तिराहे से वाहन रैली निकाली गई। रैली को डा पुष्पेंद्र भदौरिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष अरिमर्दन सिंह उर्फ मुन्नू ठाकुर ने किया। रैली में जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह तोमर ने उत्साहवर्धन किया। इस दौरान अभिषेक राठौर, महेंद्र परमार, आशीष राजावत, शिव नारायण परिहार, दिनेश विद्रोही, यशपाल राठौर, शैलेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह पायक, अरविंद सिंह, मुकेश परिहार, चेतन, राजा चौहान आदि मौजूद थे। अंत में जितेंद्र भदौरिया व राजेश भदौरिया ने आभार व्यक्त किया।