फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर सड़कों पर नहीं ध्यान, सही सड़कों का फिर से निर्माण!

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर में तमाम सड़कें जर्जर हो गई हैं, लेकिन निगम अफसर सही सलामत सड़कों पर फिर से निर्माण कराने की जुगत में लगे हैं। महानगर में बुधवार को गोंदू कंपाउंड में सड़क निर्माण दोबारा कराने का मामला सामने आया। इस सड़क पर गड्ढे भरने के लिए दोबारा लेयर डालने की तैयारी थी, लेकिन अफसरों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। मामले को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। अफसरों को जर्जर सड़कों की सुध नहीं है और सही सड़कों का निर्माण कराने पर ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

महानगर में विकास कार्य कराने के लिए नगर निगम बजट का रोना रो रहा है। ऐसे में महानगर की तमाम सड़कें जर्जर हाल में पहुंच गई हैं। बीकेडी से इलाइट मार्ग, बीकेडी से चित्रा चौराहा मार्ग का हाल बदहाल हो है। जबकि नारायण बाग मार्ग का हाल तो बेहद खराब हो गया है। इन सड़कों का निर्माण कराने के लिए कई बार मांग उठ चुकी है, लेकिन अफसर हर बार बजट कम होने का हवाला देते हैं। वहीं, महानगर के गोंदू कंपाउंड में सड़क का दोबारा निर्माण कराने का मामला सामने आया है। बुधवार को बलिदान पार्क की सड़क पर दोबारा निर्माण कराने के लिए सफाई कार्य किया गया।
बताया जा रहा है कि सड़क पर एक गड्ढे को भरने के लिए पूरी लेयर डालने की तैयारी हो रही है। जबकि इस सड़क की स्थिति ठीक है। मामले की जानकारी होने पर नगर निगम के मुख्य अभियंता एस अंबेडकर ने मौके पर पहुंचकर कार्य रुकवा दिया। साथ ही, जेई को फटकार लगाई। वहीं, मामले को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पार्षद दिनेश सिंह दीपू का कहना है कि एक ओर नगर निगम बजट का रोना रो रहा है। कई वार्डों में काम नहीं हो रहे हैं। जबकि एक गड्ढा भरने के लिए पूरी सड़क बनाई जा रही है। इसे लेकर सदन में सवाल उठाएंगे।
विज्ञापन

पहले भी सामने आ चुके हैं मामले
महानगर में सही सड़कों के निर्माण के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। पिछले सदन की बैठक में तीन करोड़ रुपये से सड़क बनाने का मामला खूब गूंजा था। इसके बाद नगर निगम का निर्माण विभाग चेत नहीं रहा है।
बलिदान पार्क के पास सड़क निर्माण को लेकर शिकायत मिली थी। मौके पर गए थे, तो सफाई कार्य चल रहा था। इस सड़क पर लेयर डालने की तैयारी थी। सड़क पर एक छोटा सा गड्ढा है, उसका पैचवर्क करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

एस अंबेडकर, मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें