फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में कोलंबस लाए थे मक्का

Sun, 09 Apr 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
bu, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान संस्थान के शैक्षणिक समन्वयक डा. बी गंगवार ने कहा कि दुनिया के साठ फीसदी लोगों का भोजन धान, मक्का और गेहूं है। मक्के की उत्पत्ति मैक्सिको में हुई थी, जिसे कोलंबस पुर्तगाल से भारत लाए थे। अब मक्का पूरी दुनिया में फैल गया है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे ने कहा कि सभी शिक्षकों को शिक्षण कार्य के अलावा शोध कार्य भी करने अनिवार्य हैं। मक्का परियोजना की मुख्य अन्वेषक डा. विनीता देवी ने कहा कि मक्का गरीबों की फसल है। देश में इसकी खेत रबी, खरीफ और ग्रीष्म ऋतु में होती है, लेकिन बुंदेलखंड में मक्का की खेती केवल खरीफ के मौसम में होती है।

वर्षा ऋतु में पौधों को कम प्रकाश मिलता है, जिससे मक्का बहुत कम पैदा होता है। इसलिए इस क्षेत्र में विंटर मेज (रबी मक्का) की उन्नत किस्म के विकास को ध्यान में रखकर कृषि विज्ञान संस्थान में मक्का की किस्मों पर अनुसंधान हो रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि संकर किस्म निर्मल-707 (सफेद दाना) सुरभि गोल्ड (पीला दाना) की अधिक उपज होने की संभावना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगले रबी फसल के सीजन में बिहार, उप्र, पंजाब, गुजरात की विभिन्न किस्मों का परीक्षण होगा, जिससे मक्का की अच्छी प्रजाति बुंदेलखंड के लिए विकसित की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें