प्रयागराज की अदालत में बयान दर्ज कराने के बाद अली अहमद को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच देर रात वापस झांसी जेल लाया गया। सुबह पुलिस सुरक्षा में उसे झांसी जेल से प्रयागराज के लिए रवाना किया गया था। अदालत की कार्यवाही पूरी होने के बाद पुलिस टीम उसे लेकर देर रात झांसी पहुंची।

विज्ञापन
अली अहमद के जेल पहुंचने से पहले ही जेल परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। पुलिस वाहन के जेल परिसर में पहुंचते ही सुरक्षाकर्मियों ने अली अहमद को घेरे में लेकर जेल के भीतर दाखिल कराया।
विज्ञापन
इस दौरान जेल के बाहर मौजूद पत्रकारों ने अली अहमद से बातचीत करने की कोशिश की। उनसे पूछा गया कि क्या वह सरकार से कुछ कहना चाहेंगे। इस पर उसने कहा, सफर लंबा था, कुछ नहीं कहना चाहते। इसके बाद वह पुलिस सुरक्षा के बीच जेल के अंदर चला गया।
पत्रकारों ने अली से आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी सवाल किया और पूछा कि परिवार से कौन चुनाव लड़ेगा। इस सवाल पर अली अहमद ने कोई जवाब नहीं दिया और चुप्पी साधे रखी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा कारणों से वाहन को अंदर से ढक दिया और अली अहमद को जेल परिसर के भीतर ले जाया गया।