फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मढ़िया महादेव मंदिर समेत तीन प्राचीन स्मारक लिए संरक्षण में

विज्ञापन
madhiya mahadev mandir
विज्ञापन
झांसी। राज्य पुरातत्व विभाग ने जिले के तीन स्मारकों को संरक्षण में ले लिया है। इनमें अमरा का किला, मढ़िया महादेव मंदिर और बबीना का ठकुरपुरा गढ़ी है। इनकी अधिसूचना जारी कर दी है। क्षेत्रीय पुरातत्व विभाग ने झांसी से 12 स्मारकों की सूची भेजी थी। इनमें से इन तीन पर सहमति शासन ने दी है।
विज्ञापन

जिले में कई ऐसे पुरा स्मारक है, जो स्थापत्य कला की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। यह स्मारक संरक्षित रहे। इसके लिए क्षेत्रीय पुरातत्व विभाग ने पिछले कुछ वर्षों पूर्व 12 स्मारक चिह्नित कर शासन को भेजे थे। राज्य परामर्श समिति ने इनका अनुमोदन भी कर दिया था। इनमें से तीन स्मारकों पर अधिसूचना भी जारी कर दी है। प्रभारी क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. एसके दुबे के अनुसार अब इन स्मारकों में कोई भी निर्माण कार्य पुरातत्व विभाग की सहमति पर ही हो पाएगा। इन स्मारकों के जीर्णोद्धार के शासन को 15 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा जाएगा। प्रत्येक पर करीब 5 - 5 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
अब संरक्षित हो गए छह स्मारक
राज्य पुरातत्व विभाग के झांसी में अब छह स्मारक संरक्षित हो गए है। इनमें पहले से झांसी में लक्ष्मी मंदिर, रघुनाथ महल और बरुआसागर का किला है। वहीं मढ़िया महाकालेश्वर मंदिर 18 वीं, ठकुरपुरा की गढ़ी 18 वी और अमरा का किला 17 वीं सदी का बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें