संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। 5 जून तक विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा का आयोजन झांसी मंडल के स्टेशनों पर होगा। इस वर्ष पखवाड़े की थीम एंड प्लास्टिक पॉल्यूशन (प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना) निर्धारित की गई है। इसके तहत यात्रियों को जागरूक किया गया।
इस अभियान के तहत वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन के साथ ही ग्वालियर, मुरैना, डबरा, दतिया, ललितपुर, टीकमगढ़, महाराजा छत्रसाल स्टेशन छतरपुर, खजुराहो, महोबा, बांदा, चित्रकूट और उरई स्टेशनों पर विविध जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। डीआरएम अशोक सिन्हा ने बृहस्पतिवार को पखवाड़े की विधिवत शुरुआत की, जिसमें हरित शपथ दिलाई गई तथा जागरुकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर पोस्टर, बैनर, पंपलेट एवं डिजिटल माध्यमों से आम जनता को प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए जागरूक किया गया। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम के इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ओएंडएफ) गौरव यादव, स्टेशन निदेशक सीमा तिवारी राजाराम राजपूत उपस्थित रहे।