फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर बनने के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण, 28 लाख गए पानी में

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बड़ा बाजार को अतिक्रमण से मुक्त कराने की नगर निगम की मंशा पर पानी फिर गया है। 28 लाख रुपये खर्च करने के बाद भी नगर निगम बड़ा बाजार को सुंदर और अतिक्रमण से मुक्त नहीं करा सका। आलम यह है कि बड़ा बाजार में बने नए डिवाइडर भी अतिक्र मण के शिकार हो गए हैं। वहीं, त्योहारों के चलते भीड़ उमड़ने से बाजार में जाम के हालात बन रहे हैं। स्थायी दुकानदारों में भी अतिक्रमण को लेकर आक्रोश है।
विज्ञापन

नगर निगम ने बड़ा बाजार को अतिक्रमण से मुक्त कराने और सुंदर बनाने के लिए 28 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य कराया। सड़क के बीच में डिवाइडर बनवाया गया। इसके पीछे निगम की मंशा थी कि डिवाइडर पर दुकानदारों और ग्राहकों के वाहन पार्क हो सकेंगे। यहां निर्माण कार्य पूरा होता, उससे पहले ही डिवाइडर अतिक्रमण के शिकार हो गए। आलम यह है कि बाजार में त्योहार के चलते भीड़ उमड़ने से जाम के हालात बन रहे हैं। वहीं, निर्माण कार्य अधूरा होने से जगह-जगह लगे बालू और गिट्टी के ढेर लोगों की दिक्कत बढ़ा रहे हैं। निर्माण कार्य के दौरान पटरी दुकानदारों ने नगर निगम से दूसरी जगह मांगी थी, लेकिन निगम अब तक दूसरी जगह मुहैया कराने में नाकाम रहा है। ऐसे में पटरी दुकानदार भी डिवाइडरों पर काबिज हो गए हैं। इसको लेकर स्थायी दुकानदारों में भी आक्रोश है।
कहते हैं दुकानदार
नगर निगम ने बाजार में काम तो जोर-शोर से शुरू किया था। लेकिन अब तक बाजार अतिक्रमण से मुक्त नहीं हो सका है। बाजार में जाम लगता है। - राजकुमार डेंगरे
बाजार में अतिक्रमण हटाने के लिए 28 लाख रुपये खर्च हो गए। दोनों ओर एपेक्स बिछा दिए गए, लेकिन अब भी हालात जस के तस हैं। - राजेश बिरथरे
बड़ा बाजार में जाम के हालात बने रहते हैं। छोटे से वाहनों को निकलने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। नगर निगम को समस्या का समाधान करना चाहिए। - यीशू उपाध्याय
विज्ञापन

बाजार में अतिक्रमण के चलते आए दिन जाम के हालात बन रहे हैं। त्योहार में भीड़ उमड़ने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। - सुशील गुप्ता
बड़ा बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। त्योहार को देखते हुए अभी काम रोक दिया गया है। नगर निगम में पंजीकृत पटरी दुकानदारों को दूसरी जगह मुहैया कराई जाएगी। पटरी दुकानदारों से सूची मांगी गई थी, लेकिन अब तक कोई सूची नहीं आई है। पंजीकृत दुकानदारों को ही जगह मुहैया कराई जाएगी। रामतीर्थ सिंघल, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें