फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मद्रासी कॉलोनी में पानी के लिए हो रहा रतजगा

विज्ञापन
मद्रासी कॉलोनी में पानी के लिए परेशान नागरिक। अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी। बड़ागांव गेट बाहर मद्रासी कॉलोनी में पानी का संकट गहराने लगा है। यहां के निवासी करीब डेढ़ किलोमीटर दूर सखी के हनुमान मंदिर के पास से लोडिंग गाड़ी में पानी भरकर ला रहे हैं। अभी जब यह स्थिति है तो आने वाले समय में हालातों का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

महानगर के बाहरी छोर पर बसी मद्रासी कॉलोनी में लगभग पांच हजार लोग निवास करते हैं। यहां पर सड़कें पक्की बनी हैं, पूरा क्षेत्र स्ट्रीट लाइट से रोशन है। यहां के अधिकांश निवासी या तो छोटी- मोटी दुकान चलाते हैं, या फिर अन्य कार्य करते हैं। यहां पिछले बीस साल से लोग रह रहे हैं। लेकिन, पानी का संकट है। कारण यह है कि यहां पर पानी की पाइप लाइन नहीं है। इस वजह से पूरा क्षेत्र हैंडपंप पर निर्भर हैं। लेकिन, अब हैंडपंपों का जलस्तर नीचे जा रहा है, इस कारण हैंडपंप दगा देने लगे हैं। क्षेत्र में तीन हैंडपंप लगे हैं, लेकिन इनमें से दो खराब पड़े हैं। इस कारण एक ही हैंडपंप का सहारा है। वह भी कम पानी दे रहा है।
मोहल्लेवालों को सुबह से काम पर जाना पड़ता है, इसलिए पानी भरने का काम वापस काम से लौटकर पूरा होता है। कोई सुबह चार बजे से अंधेरे में तो कोई रात में काम से फुरसत होकर पानी भरता है। पानी भरने के लिए डेढ़ किलोमीटर दूर सखी के हनुमान मंदिर तक जाना पड़ता है। मुहल्ले में अधिकतर लोग एक लोडिंग में गाड़ी पानी के डिब्बे भरकर लाते हैं।
विज्ञापन

पानी की बहुत परेशानी है। कई साल हो गए। नेता आते हैं, बड़ी- बड़ी बाते करके चले जाते हैं। कोई कहता है कि एक साल बाद पानी मिलेगा, कोई दो साल की बात करता है।
- सीमा अग्रवाल
तीस साल हो गए। परेशानी झेलते- झेलते लेकिन अब तक इसका कोई समाधान नहीं निकला है। डिब्बों में पानी भरकर लाना पड़ रहा है। हैंडपंप पर भीड़ होने के कारण पानी भरने में समय खराब होता है।
- पुष्पा
बहुत परेशानी है। कहने को तो हम नगर निगम क्षेत्र में रहते हैं, लेकिन पानी की कमी कोई पूरी नहीं कर पा रहा है। नेता भी झूठे वायदे करके निकल जाते हैं। पानी का कोई समाधान समझ में नहीं आ रहा है।
- सोनू
लोडिंग गाड़ी से सखी के हनुमान मंदिर से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। आसपास के घरों के डिब्बे इकट्ठे करके पानी लेने जाते हैं। कई बार ऐसा भी हो चुका है कि लोडिंग का भाड़ा तक छूट जाता है।
विज्ञापन

- आबिद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें