झांसी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला के ‘मां तुझे प्रणाम’ उत्सव में आयोजित प्रतियोगिताओं में आप लोगों ने देशप्रेम और अपनी प्रतिभा का गजब प्रदर्शन किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता ‘वीरों को नन्हों का सलाम’, ड्राइंग प्रतियोगिता ‘तस्वीर आजादी की’ और लेखन प्रतियोगिता ‘देश के नाम पैगाम’ में आपकी शानदार प्रस्तुतियाें का आकलन करने वाले निर्णायक मंडल को मानना पड़ा कि बुंदेलों में गजब का रचनात्मक कौशल है। प्रस्तुतियां इस कदर शादनार थीं कि विजेताओं के चयन के लिए कई राउंड की स्क्रीनिंग करनी पड़ी। इसलिए जिनको पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है वे तो बधाई के पात्र हैं ही, जो नहीं भी चयनित हुए हैं उनकी प्रस्तुति भी शानदार रही हैं। इसलिए वे भी बधाई के हकदार हैं।
पुरस्कार वितरण के लिए किया जाएगा सूचित
सामाजिक दूरी का पालन करते हुए विजेताओं को पुरस्कार कब और कहां वितरित किए जाएंगेे, इसके लिए उन्हें व्यक्तिगत रूप और समाचार पत्र के माध्याम से सूचित किया जाएगा। इसलिए पढ़ते रहें अपना प्रिय अखबार।
ड्राइंग प्रतियोगिता
इस प्रतियोगिता में कक्षा तीन से दस तक के बच्चों ने भाग लिया। हर क्लास से तीन-तीन बच्चों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। विजेता इस प्रकार रहे।
कक्षा तीन
प्रथम पुरस्कार गजल गुप्ता, द्वितीय अक्षत कनकने और तृतीय आद्या अग्रवाल।
कक्षा चार
प्रथम पुरस्कार महक कुशवाहा, द्वितीय ललितपुर की आर्या तिवारी और ललितपुर के ही आदित्य जैन।
कक्षा पांच
प्रथम पुरस्कार सृष्टि पाल, द्वितीय पलक समेले और ततृीय सृष्टि गोस्वामी।
कक्षा छह
प्रथम पुरस्कार अथर्व तिवारी, द्वितीय हर्षित बगेरिया और तृतीय हेमाद्री सिंह।
कक्षा सात
प्रथम पुरस्कार आर्या जैन, द्वितीय बुशरा मंसूरी और तृतीय महालक्ष्मी मिश्रा।
कक्षा आठ
प्रथम पुरस्कार पद्माक्षी शर्मा, द्वितीय प्रतिष्ठा चौहान और तृतीय सुरभि सोनी।
कक्षा नौ
प्रथम पुरस्कार अनुराधा सोनी, द्वितीय आशीष कुशवाहा और तृतीय गोलू।
कक्षा दस
प्रथम पुरस्कार खुशी अग्रवाल, द्वितीय रविता प्रजापति और तृतीय साक्षी ठाकुर।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के दस विजेता
अष्टमी पंचाल
मान्या मिश्रा
मयंक
नभराज सिंह राठौर
पूर्वी कुशवाहा
तनवी जैन
अभिज्ञान
लब्धि जैन
सार्थक शांडिल्य
अव्यांश
लेखन प्रतियोगिता के विजेता
17 से 22 वर्ष आयु वर्ग में पांच विजेता
दीक्षा शुक्ला
लीला त्रिपाठी
सोहेल खान
वैष्णवी तिवारी
आयुष पटसारिया
22 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में पांच विजेता
अशोक कुमार त्रिपाठी
भूमिका गुप्ता
कृष्ण गोपाल बबेले
शुभा अग्रवाल
वंदना वर्मा