फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला के साथ मनाएं स्वतंत्रता दिवस का जश्न, कहें - मां तुझे प्रणाम

Sun, 09 Aug 2020 03:22 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
maa tujhe pranam
विज्ञापन

अगस्त माह की शुरुआत के साथ ही आजादी के जश्न की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इसी क्रम में अमर उजाला अपने पाठकों और व्यूवर्स के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की तैयारी शुरू कर चुका है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और करवाने की जिम्मेदारी को समझते हुए इस बार के अभियान के लिए देशव्यापी डिजिटल प्लेटफार्म तैयार किया गया है। आप भी ऑनलाइन आयोजनों व प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें और आजादी के जश्न के साथ भारत माता को अनूठे अंदाज में प्रणाम करें। तो फिर देर किस बात की है, हो जाइये तैयार आयोजनों का हिस्सा बनने के लिए। मौका मिलेगा अपनी और अपने बच्चों की दिखाने का। साथ ही भारत माता को साथ मिलकर प्रणाम करने का।

विज्ञापन


जानिये कौन-कौन सी प्रतियोगिताएं होंगी और इनमें कैसे ले सकते हैं हिस्सा

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
दो से आठ वर्ष तक के बच्चों के लिए होगी ये प्रतियोगिता। माताएं अपने बच्चों को अपने पसंदीदा नेशनल हीरो की तरह से तैयार करने उनकी तस्वीर नीचे दी गई वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं। टॉप - 10 बेहतरीन फोटोग्राफ पुरस्कृत किए जाएंगे।

ड्राइंग कॉम्प्टीशन
तस्वीर आजादी की ये प्रतियोगिता कक्षा तीन से 10 तक के बच्चों के लिए होगी। सभी बच्चे प्रतियोगिता की थीम के अनुरूप ड्राइंग बनाकर अपलोड कर सकते हैं। चित्र पर नाम, नंबर, क्लास, शहर तथा ई-मेल पता स्पष्ट लिखा होना चाहिए। प्रत्येक कक्षा के तीन विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन


लेखन प्रतियोगिता
‘देश के नाम पैगाम’ थीम पर ये प्रतियोगिता दो वर्गों में होगी। पहले वर्ग में 17 से 22 वर्ष के युवा हिस्सा ले सकेंगे। दूसरे वर्ग में 23 वर्ष और इससे अधिक के प्रतिभागी भाग ले पाएंगे। प्रतिभागियों को थीम के अनुरूप स्लोगन या कविता लिखकर नीचे दी गई वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। स्लोगन अधिकतम 24 शब्दों का हो। दोनों वर्गों में पांच सबसे अच्छी रचनाओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ऑनलाइन कवि सम्मेलन का उठाएं लुत्फ
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर काव्य कैफे का आयोजन किया जाएगा। ‘जरा याद करो कुर्बानी’ नाम से कवि सम्मेलन का आयोजन 14 अगस्त की शाम को सात बजे से होगा। इसमें देश के चुनिंदा नए कवियों को भी मौका दिया जाएगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण अमर उजाला के फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल पर लाइव किया जाएगा।

कैसे और कब भेजनी हैं प्रविष्टि
रजिस्ट्रेशन तथा अपनी प्रविष्टि mtp.amarujala.com पर अपलोड करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त 2020 है। विजेताओं के नाम 15 अगस्त को समाचार पत्र तथा mtp.amarujala.com घोषित किए जाएंगे। पुरस्कार वितरण की तारीख और स्थान की घोषणा बाद में की जाएगी। विजेताओं को प्रमाणपत्र व पुरस्कार दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें