फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाबाश होनहार, घर पहुंचेगा आपका पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अमर उजाला के ‘मां तुझे प्रणाम’ उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं के नामों की घोषणा की जा चुकी है। आपके सम्मान में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाना था। कोरोना काल में आप सभी के स्वास्थ्य और सामाजिक दूरी का पालन करने के उद्देश्य से अब समारोह का आयोजन नहीं किया जा रहा है। अमर उजाला की टीम हर विजेता से संपर्क कर जल्द उनके घर पर ही पुरस्कार भेंट करने पहुंचेगी।
विज्ञापन

‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता ‘वीरों को नन्हों का सलाम’, ड्राइंग प्रतियोगिता ‘तस्वीर आजादी की’ और लेखन प्रतियोगिता ‘देश के नाम पैगाम’ आयोजित हुई थीं। इन प्रतियोगिताओं के झांसी-ललितपुर में कुल 44 विजेताओं के नाम 24 अगस्त के अंक में प्रकाशित किए जा चुके हैं। कोरोना काल में सामाजिक दूरी का पालन करने के लिहाज से तय हुआ है कि विजेताओं के घर पर ही पुरस्कार पहुंचाया जाए। अमर उजाला टीम खुद विजेता से संपर्क कर उनके घर पुरस्कार देने पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें