फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां अंबे की भक्ति में विभोर हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
नवरात्र पर पंचकुइयां मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंची महिलाओं की लगी लम्बी कतार। अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी। शनिवार को महानगर मां दुर्गा की भक्ति में सराबोर हो गया। शारदीय नवरात्र के पहले दिन सभी देवी मंदिरों में मां जगदंबे के दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़े। पंचकु इयां मंदिर, सीपरी में लहर की माता मंदिर, लक्ष्मी तालाब स्थित महाकाली मंदिर में सुबह 4 बजे से श्रद्धालुओं का तांता लग गया। कई श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया और पोशाक व प्रसाद अर्पण किया। शुभ मुहूर्त में अनुष्ठान को लेकर घट स्थापना की। वहीं, दुर्गा उत्सव समितियों ने माता अंबे व मां काली की मूर्तियां विराजमान कीं।
विज्ञापन

सनातन धर्म में मां दुर्गा की पूजा आराधना का विशेष महत्व है। अश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा पर सुबह 4 बजे से ही शहर के पंचकुइयां मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में श्रद्धालु जलाभिषेक दर्शन के लिए उमड़ पडे़। कोविड - 19 से बचाव के कारण कई श्रद्धालु मास्क पहनकर पहुंचे। वहीं, मंदिर परिसर में मेला नहीं लगा।
इधर पानी वाली धर्मशाला स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर, विश्वविद्यालय की पहाड़ी स्थित कैमासन मंदिर, मैमासन मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं के आने का क्रम रात तक जारी रहा। जय मां अंबे, जय मां जगदंबे के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने भजन गाए और माता रानी को पोशाक एवं प्रसाद अर्पण किया। इधर महानगर में कई जगहों पर दुर्गा उत्सव समितियों द्वारा मां दुर्गा की मूर्ति विराजमान की गई। पंडालों को समितियों द्वारा आकर्षक रूप से सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें