एलवीएम और झांसी हॉकी एकादश के बीच होगा फाइनल की खबर में ...... मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में चल रही विनो?
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेली जा रही विनोद खंडकर हॉकी लीग प्रतियोगिता में शनिवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में एलवीएम हॉकी अकादमी ने एकादश को हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, दूसरे मैच में झांसी हॉकी एकादश ने ध्यानचंद स्टेडियम को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला रविवार को दोपहर बजे एलवीएम हॉकी अकादमी और झांसी हॉकी एकादश के बीच होगा।
शनिवार को पहले मैच में एलवीएम हॉकी अकादमी ने एकादश को 5-4 से हराकर लीग मैच में सभी मैच जीतकर पहला स्थान हासिल किया। एलवीएम की टीम की ओर से प्रियांशु कुशवाहा, अंशुल, सूर्यांश पथरोल, शिवम आनंद एवं दीपेंद्र ने एक-एक गोल किया। एकादश की ओर से पवन, निकेत, यश व शानू खान ने एक-एक गोल किया। दूसरा मैच झांसी एकादश एवं ध्यानचंद स्टेडियम के बीच हुआ। जिसमें झांसी एकादश ने 5-2 से मैच जीतकर लीग में दूसरा स्थान प्राप्त कर फाइनल में प्रवेश किया। हॉकी एकादश की तरफ से कमल कुशवाहा, सुवर्ण खंडकर, सौरभ आनंद एवं केतन कुशवाहा ने एक-एक गोल किया। ध्यानचंद स्टेडियम की टीम से तौफीक अहमद और सुनील महर्षि ने एक-एक गोल किया। मैच के दौरान जावेद खान, रुपेंद्र कुमार, सैय्यद एहतिशाम अली, फराज खान एवं सतीश चंद्र अंपायर की भूमिका निभाई। इस मौके पर अशोक सेन, एसयू खान, सलीम उद्दीन, अशोक ओझा, चंद्र मोहन राय, राजेश भंडारिया, दिनेश बनौरिया मौजूद रहे। आभार सुबोध खंडकर ने जताया।