फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री सिद्धनाथ आश्रम में हुई प्रेमी जोड़े की शादी

विज्ञापन
Lover jodi marriage in sidhnath ashram - फोटो : DEHAT
विज्ञापन
टहरौली। परिजनों के राजी होने पर श्री सिद्धनाथ आश्रम में गुरुवार को प्रेमी जोड़े की शादी कराई गई। दोनों ने एक दूसरे को वर माला डालकर जिंदगी भर साथ निभाने की कसम खाई। नवविवाहित जोड़े को लोगों ने आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

दतिया जिले की भांडेर तहसील क्षेत्र के ग्राम बैंदा निवासी पंकज टहरौली थाना क्षेत्र के गांव गौरा में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए तीन महीने पहले आया था। वहां पर उसकी मुलाकात गांव की लड़की नेहा से हो गई। इसके बाद दोनों में प्यार हो गया। अक्सर मोबाइल पर भी दोनों बात करते रहे। इस बात की जानकारी परिजनों को हुई तो नाराजगी जताई। एक बाद भी दोनों मिलते जुलते रहे। दोनों की जिद के आगे परिजन भी शादी के लिए राजी हो गए। इसके बाद श्री सिद्धनाथ आश्रम में दोनों की परिवारवालों की मौजूदगी में शादी कराई गई। शादी के बाद पुजारी सुखदेव दास त्यागी ने दोनों को आशीर्वाद दिया। इसके अलावा दोनों के परिजनों और बुजुर्गों ने भी सुखमयी जीवन के लिए आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें