फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में बवाल: विवाद के पीछे लव एंगल... दो छात्रों का झगड़ा बना संघर्ष की वजह; उपद्रव की फुल स्टोरी

Sat, 04 Nov 2023 01:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार की शाम को बवाल हो गया। एमबीबीएस और नर्सिंग छात्रों के गुट आपस में भिड़ गए। इस संघर्ष में 20 से ज्यादा छात्र चोटिल हुए हैं। नर्सिंग छात्रों ने प्राचार्य कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ भी की।
विज्ञापन
Jhansi Medical College - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी मेडिकल कॉलेज में बवाल के पीछे लव एंगल निकलकर सामने आया है। एमबीबीएस इंटर्न छात्र एक नर्सिंग छात्रा को पसंद करता है। जब वह छात्रा को रास्ते में रोककर जबरन बात करने लगा तो पैरामेडिकल छात्र ने इसका विरोध किया। फिर मंगलवार को बर्न वार्ड में एमबीबीएस इंटर्न छात्रों ने उसकी पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


देखते ही देखते दो छात्रों के बीच शुरू हुआ ये झगड़ा दो कोर्सों के विद्यार्थियों की लड़ाई की वजह बन गया। मेडिकल कॉलेज में हॉस्टल की कमी की वजह से कई एमबीबीएस छात्र पैरामेडिकल कॉलेज के छात्रावास में रहते हैं। सूत्रों ने बताया कि एक एमबीबीएस इंटर्न छात्र नर्सिंग की छात्रा को परेशान कर रहा था। यह बात छात्रा ने अपने सहपाठियों को बताई। 

नर्सिंग छात्रों ने एमबीबीएस इंटर्न को ऐसा करने से मना किया। इसी बात से विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हुई। मंगलवार आधी रात को बर्न वार्ड में ड्यूटी के समय एमबीबीएस इंटर्न छात्र ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर नर्सिंग छात्र की पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


दो छात्रों की लड़ाई में एमबीबीएस और बीएससी नर्सिंग के अन्य छात्र भी कूद गए। मारपीट से शुरू हुई ये लड़ाई शुक्रवार को बवाल में बदल गई। मेडिकल कॉलेज के इतिहास में पहली बार प्राचार्य कक्ष में तोड़फोड़ हुई। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है छानबीन के दौरान यह बात भी सामने आई है। छात्रों के बयान भी दर्ज कराए जा रहे हैं।
 

छात्रा बोली-इंटर्न ने दबाव में लिखवाया बयान
शुक्रवार को प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर, पैरामेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. अंशुल जैन के सामने नर्सिंग छात्रा ने अपना बयान दिया। छात्रा ने कहा कि एमबीबीएस इंटर्न छात्र उसे परेशान करता है। हाल ही में इंटर्न छात्र ने दबाव बनाकर उससे ये बयान लिखवा लिया था कि वो उसे परेशान नहीं करता है।
 

नर्सिंग इंचार्ज ने की वार्ड में हुई मारपीट की पुष्टि
मंगलवार रात को बर्न वार्ड में नर्सिंग छात्र की पिटाई की पुष्टि उस समय तैनात रही नर्सिंग इंचार्ज ने की है। बताया गया कि नर्सिंग इंचार्ज ने कॉलेज अधिकारियों को ये जानकारी दी है। मारपीट करने वाले एमबीबीएस इंटर्न छात्रों के भी नाम बताए हैं। बताया गया कि मारपीट का वीडियो भी कुछ लोगों के पास है।

 

सीसीटीवी फुटेज से की जा रही शिनाख्त
एमबीबीएस इंटर्न छात्रों द्वारा नर्सिंग छात्रों से मारपीट करने का वीडियो भी सामने आया है। इसमें कुछ छात्राएं भी भागती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो के आधार पर आरोपी छात्रों की पहचान की जा रही है। दूसरी तरफ, प्राचार्य कार्यालय में तोड़फोड़ करने वाले नर्सिंग छात्रों की शिनाख्त सीसीटीवी फुटेज से की जा रही है।

कार्यालय में तोड़फोड़ करने के प्रकरण में पुलिस को शिकायती पत्र दिया जा रहा है। एक छात्रा की वजह से विवाद होने की बात कही जा रही है मगर जांच के बाद ही हकीकत सामने आएगी। मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन पहले ही किया जा चुका है। अधिकारियों के साथ छात्रावासों का भी निरीक्षण किया जाएगा। - डॉ. एनएस सेंगर, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज।
 
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में बवाल, एमबीबीएस और नर्सिंग छात्रों के गुटों भिड़े

आपको बता दें कि झांसी मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार की शाम को बवाल हो गया। एमबीबीएस और नर्सिंग छात्रों के गुट आपस में भिड़ गए। प्राचार्य से मिलकर हॉस्टल जा रहे नर्सिंग छात्रों पर पहले से घात लगाए बैठे एमबीबीएस इंटर्न छात्रों ने हमला बोल दिया। नर्सिंग छात्रों को हॉकी और डंडों से पीटा गया। इस पर नर्सिंग के छात्रों ने फोन करके हॉस्टल से अपने साथियों को बुला लिया। जब इन छात्रों की भीड़ बढ़ी तो एमबीबीएस छात्र फरार हो गए। इससे गुस्साए नर्सिंग छात्रों ने प्राचार्य कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ कर दी। छात्रों को काबू करने में पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस संघर्ष में 20 से ज्यादा छात्र चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें