फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक, देवताओं ने की पुष्पवर्षा

विज्ञापन
क्राफ्ट मेला मैदान में राम लक्ष्मण का तिलक करते अतिथि l संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
झांसी। सदर बाजार और बड़ाबाजार की रामलीलाओं में बुधवार को श्रीराम राज्याभिषेक लीला का मनोहारी मंचन हुआ। देवताओं ने पुष्पवर्षा की और श्रद्धालुओं ने जय सियाराम के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

मंचन में रावण वध के पश्चात श्रीराम, सीता जी एवं लक्ष्मण पुष्पक विमान में बैठकर अयोध्या आते है। भगवान राम के आगमन पर संपूर्ण अयोध्या में खुशियां छा जाती है। दीप प्रज्वलित किए जाते है। मंगल गीत गाए जाते हैं। भगवान राम भरत जी को गले लगाते हैं। अयोध्या में भगवान राम के राज्याभिषेक की तैयारियां उत्साह से होती है और शुभ मुहूर्त में गुरु वशिष्ठ भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक करते हैं। श्रद्धालु भक्ति में विभोर होकर जयकारे लगाते हैं। सदर बाजार में मंचन अवसर पर कार्यवाहक अध्यक्ष विजय पटैरिया, महामंत्री वरुण जैन, रोहित गुप्ता, विकास खत्री, नरेंद्र कौशिक, अर्जुन यादव, राघवेंद्र राय, राजीव चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें