झांसी। करगुवांजी जैन तीर्थ पर मंगलवार को भगवान आदिनाथ के जयकारे गूंजते रहे। इस मौके पर श्रावक-श्राविकाओं ने भगवान आदिनाथ जन्मोत्सव के दौरान जमकर भक्ति की। साथ ही कोरोना वायरस से मुक्ति दिलाने और विश्वशांति के लिए प्रार्थना की गई।
इस मौके पर आचार्य आर्जव सागर महाराज ने कहा कि आदमी धार्मिकता छोड़कर अर्थ (धन) के पीछे भाग रहा है। यह धन कमाना बेमानी सिद्ध हो जाता है, जब व्यक्ति परमात्मा भी पूजा, गुरूओं की उपासना, स्वाध्याय, संयम, तप और दान के विमुख होता है। उन्होंने भगवान ऋषभ नाथ के द्वारा दी गई अंकविद्या, एवम् ब्राह्मी लिपि की चर्चा करते हुए उन्होंने सभी से अपने जीवन में धर्माचरण करने की सीख दी। इस अवसर पर मुनि आदित्य सागर जी, मुनि विश्वाक्क्ष्य सागर जी, क्षुल्लिका सरलमति माता समेत 12 साधुओं ने सभी को मंगल आशीष प्रदान किया। इस मौके पर दीप प्रज्जवलन, चित्र अनावरण और शास्त्र भेंट कैलाश चंद्र जैन, श्रीमती जैन, राखी जैन, प्रवीण कुमार जैन, पाद प्रक्षालन, विशाल जैन, चक्रेश जैन, भगवान की शांतिधारा शांत कुमार जैन, सुभाष जैन, डा. जिनेन्द्र जैन, रानू जैन, ज्ञानमाला जैन, डा. सागर जैन ने किया। भगवान का मंगल अभिषेक जितेंद्र चौधरी, रविंद्र जैन रेलवे, सिंघई. रिषभ जैन, संजू जैन, सुधीर जैन, अशोक जैन रतन सेल्स ने किया। इस मौके पर विधि विधान प्रतिष्ठाचार्य पं. राहुल शास्त्री, पंचायत महामंत्री प्रवीण कुमार जैन, सुभाष जैन, अशोक जैन, धर्मचंद्र जैन, गोकुल चंद्र जैन, डॉ. अभय जैन, हुकुमचंद्र जैन, डॉ. श्रीचंद्र जैन, अजीत जैन, कुलदीप जैन, मनीष जैन, अनिल जैन, दिनेश जैन डीके, मुकेश जैन वीडियो, संयोग जैन मौजूद रहे।