फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों के करीब पुलिस

Sat, 20 Jun 2015 01:06 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। आईटीआई सिद्धेश्वर नगर में पिता-पुत्री को बंधक बनाकर जेवर व नकदी लूटने वालों की तलाश में जुटी पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। पुलिस ने चिह्नित लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। सूत्रों का कहना है कि वारदात में क्षेत्र के कुछ लोगों ने रेकी की है।
विज्ञापन



शुक्रवार को सेवानिवृत्त राजकुमार गुप्ता और उनकी बेटी प्रीति को बंधक बनाकर बदमाश अलमारी में रखे करीब दो लाख रुपये के जेवर व 10 हजार रुपये लूट ले गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट को मुआयने के दौरान कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस ने बताया जिस तरह से बदमाशों ने घर में घुसकर टीवी देख रही प्रीति और दूसरे कमरे में सो रहे राजकुमार गुप्ता को बंधक बनाया, उससे स्पष्ट होता है कि बदमाशों ने रेकी करके वारदात को अंजाम दिया है। क्षेत्र के कुछ लोगों के वारदात में संलिप्त होने की भी आशंका है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि बदमाशों की तलाश में जुटी टीम ने कुछ बदमाशों को चिह्नित कर लिया है, जिनकी तलाश जारी है। जल्द ही घटना का खुलासा हो जाएगा। पीड़ित के कुछ परिचितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें