फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यापारी के घर में घुसकर लूटपाट, पत्नी पर चाकुओं से हमला किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सराफा व्यापारी के घर में घुसकर लूटपाट, पत्नी पर चाकुओं से हमला किया
विज्ञापन

गुरसराय (झांसी)। सरे शाम कसबा के एक सराफा व्यापारी के घर में घुसकर बदमाशों ने लूटपाट की। वे गृहस्वामी की पत्नी के हाथ पैर बांधकर चाकुओं से हमला कर लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवरात लूटकर ले गए। खबर फैलते ही घटना के विरोध में आनन-फानन में व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया।
जानकारी के अनुसार कसबा के मुख्य बाजार के पास ही सराफ ा व्यापारी उदय सिंघई सोने चांदी का व्यापार करते हैं, वह अपनी दुकान पर थे। उनकी पत्नी घर पर अकेली थीं । सोमवार की देर शाम लगभग 7 बजे बदमाशों ने दरवाजा खटखटाया और व्यापारी के पुत्र हर्षित को पूछा और कहा कि वे माल के रुपये देने आए हैं। सराफा व्यापारी की पत्नी ने दरवाजा खोला और रुपये दुकान पर जा कर देने को कहा, उन्होंने कहा कि घर पर कोई है नहीं है। मौका पाकर बदमाश महिला को धक्का देकर मकान के अंदर घुस गए और उन लोगों ने महिला के हाथ पैर व मुंह को कपड़े से बांधकर मारपीट कर दी तथा चाकू से प्रहार कर दिया। एक व्यक्ति महिला के पास ही खड़ा रहा तथा तीन लोग दूसरे कमरे में अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात को खंगालने में लगे रहे और यह क्त्रस्म लगभग आधा घंटे तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाश घटना को अंजाम देकर भाग खड़े हुए। उनके भागने के बाद किसी तरह महिला ने शोर मचाया तो लोग एकत्र हुए। घटना को लेकर महिला दहशत में थी। वारदात पास ही में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इससे व्यापारियों में रोष व्याप्त है। घटना की जानकारी मिलते ही उपजिलाधिकारी गरौठा एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित सराफ व्यापारी द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई। इस घटना को लेकर उप्र व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सुनील जैन ने कहा कि यदि घटना का शीघ्र खुलासा नहीं हुआ तो व्यापारी बाजार बंद रखेंगे। विधायक जवाहर राजूपत व पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से चर्चा कर घटना के जल्द खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें