फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरसे से बंद कमेले फिर शुरू होंगे

Sun, 26 Mar 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अरसे से बंद कमेले फिर शुरू होंगे - फोटो : demo
विज्ञापन
मांस के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के बाद नगर निगम ने बकरा काटने के कमेलों को फिर शुरू करने का निर्णय लिया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त निगरानी टीम ने सदर बाजार रोड और गल्ला मंडी रोड पर अवैध रूप से मांस की दुकान चलाने वालों को खदेड़ दिया गया।
विज्ञापन

 शहर में तीन कमेले (बकरा काटने के स्थल) हैं, लेकिन इनकी ओर ध्यान नहीं देने के कारण अवैध कब्जे हो गए हैं। भैंसा मांस बिक्री बंद हो जाने के बाद नगर निगम ने तय किया है कि सैंयर गेट, खटिकयाना और प्रेमनगर स्थित कमेले फिर से शुरू किए जाएं। इसी क्रम में पशु चिकित्सा अधिकारी डा. आरके निरंजन ने सैंयर गेट स्थित कमेले का निरीक्षण किया, लेकिन इस कमेले पर अवैध कब्जा पाया गया। इसकी रिपोर्ट नगर निगम में सौंप दी गई है। पशु चिकित्सा अधिकारी ने कचहरी चौराहा से सदर बाजार की ओर जाने वाली सड़क पर खुले में तखत पर बैठकर मांस बेच रहे चार दुकानदारों को हटा दिया।  गल्ला मंडी रोड पर भी मांस की दुकानें बंद करा दी गईं।


लाइसेंसधारकों की होगी जांच
जिलाधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने निर्देश दिए हैं कि जिन मांस विक्रेताओं के पास लाइसेंस है, उनकी दुकानों की जांच की जाए।  पशु चिकित्सा अधिकारी डा. आर के निरंजन ने बताया कि मांस की 163 दुकानें हैं, जबकि लाइसेंस सिर्फ चालीस लोगों के पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें