झांसी के रेलवे विद्युत लोगो शेड में तैयार किया गया मल्टीपल इंटन।
झांसी। रेल कारखाने ने पहली बार शक्तिशाली इंजन दस हजार हॉर्स क्षमता वाला इंजन (मल्टीपल) तैयार किया है। शनिवार को इंजन तैयार होने के बाद इसे ट्रैक पर दौड़ाने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। इस इंजन से क्षमता से अधिक माल ढोने में सुविधा होगी। साथ ही मालगाड़ी भी 120 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ेगी।
अब तक मालगाड़ी एक इंजन के सहारे ही दौड़ती है। इंजन के साथ मालगाड़ी की रफ्तार बढ़ाने व क्षमता से अधिक माल ढोने के लिए रेलवे ने अधिक क्षमता वाले इंजन मल्टीपल (दो इंजन एक साथ जुड़े हुए) को बनाने की तैयारी शुरू की थी। शनिवार को इंजन तैयार होने के बाद इसे रेल मंडल के सुपुर्द कर दिया गया है। इस इंजन की क्षमता से अधिक माल रेलवे ढो सकेगी। अन्य इंजनों की अपेक्षा यह इंजन काफी ताकतवार है। इस इंजन से मालगाड़ी 120 किलोमीेटर की रफ्तार से भी दौड़ सकेगी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी विद्युत लोको शेड ने पहली बार यह इंजन बनाया है।