फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी : बसपा की कद्दावर नेता ने पीएम मोदी की तारीफ के बांधे पुल, चर्चाओं का बाजार गर्म 

Tue, 09 Apr 2019 05:34 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव का 'महासंग्राम' - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी की वरिष्ठ नेता अनुराधा शर्मा ने मंगलवार को झांसी में मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। बुंदेलखंड की कद्दावर नेता रही अनुराधा शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जिस तरह तारीफ की है, राजनैतिक विशेषज्ञ इसे अपने तरीके से उसके निहितार्थ तलाश रहे हैं। हालांकि उनके पुत्र ने अनुराधा शर्मा के भाजपा में जाने का खंडन किया है। 

विज्ञापन


गौरतलब हो अनुराधा शर्मा अपने पति स्व. रमेश शर्मा के बड़े भाई पंडित विश्वनाथ शर्मा के बेटे व भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा के नामांकन जुलूस से पहले जनसभा को संबोधित करने पहुंची थीं। 

उन्होंने कहा कि उस मुल्क की सरहद को कोई छू नहीं सकता, जिस मुल्क की सरहद के निगहबान हों मोदी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के रूप में देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिला है, जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है।
विज्ञापन


आपकी जानकारी के लिए बता दें अनुराधा शर्मा बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा की समधन हैं। वह बसपा से झांसी-ललितपुर लोकसभा से चुनाव लड़ चुकी है। अनुराधा शर्मा के पुत्र ने कहा कि वे परिवार की सदस्य होने के नाते भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा को आशीर्वाद देने गईं थीं। 

जानकारी के अनुसार अनुराग शर्मा जो कि झांसी सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। वे बैद्यनाथ समूह के एमडी हैं और अनुराधा शर्मा उनकी चाची हैं। मंगलवार को अनुराग शर्मा का नामांकन था। जब अनुराधा शर्मा अपने भतीजे अनुराग की जनसभा के लिए पहुंचीं तो उन्होंने कहा कि वह बसपा से अलग नहीं हो रही हैं। मगर भतीजा चुनाव लड़ रहा है लिहाजा वे उसे आशीर्वाद देने आई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें