फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exit Poll 2024: बुंदेलखंड पर खिलेगा 'कमल' या पंजे ने बनाई बढ़त; एग्जिट पोल में इस पार्टी को फायदा ही फायदा

Mon, 03 Jun 2024 02:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

एग्जिट पोल में बुंदेलखंड में इस पार्टी को फायदा हो रहा है। झांसी, जालौन, हमीरपुर और बांदा लोकसभा सीटों पर 2014 से भाजपा के सांसद लगातार जीत रहे हैं। विपक्ष के नेताओं ने कहा कि एग्जिट पोल कुछ लोगों की राय, इस पर गंभीर न हों।
विज्ञापन
Lok Sabha Election Exit Poll - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के सातवें चरण का मतदान समाप्त होने के बाद से ही एग्जिट पोल की रिपोर्ट सामने आ रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार कहीं भाजपा का दबदबा कायम है तो कहीं कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है। इसी बीच 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद से भाजपा का गढ़ बने बुंदेलखंड में इस बार भी कोई सेंध लगते दिखाई नहीं दे रही। 
विज्ञापन


एग्जिट पोल के अनुसार, झांसी, जालौन, हमीरपुर और बांदा लोकसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा बरकरार बताया जा रहा है। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं कुछ रिपोर्टों में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिखाई जा रही है। एग्जिट पोल की रिपोर्ट पर जहां भाजपाई उत्साहित हैं वहीं विपक्ष इन्हें कुछ लोगों की राय बता रहा है।

झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट पर 2014 में उमा भारती सांसद चुनी गईं थीं, जबकि 2019 के चुनाव में भाजपा के अनुराग शर्मा जीते थे। इस बार भी अनुराग शर्मा इस सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। इसी तरह जालौन सीट पर 2014, 2019 में भाजपा के भानुप्रताप सिंह जीते थे, जो इस बार भी चुनाव लड़े हैं। 
विज्ञापन


हमीरपुर सीट पर 2014, 2019 में भाजपा के पुष्पेंद्र सिंह चुनाव जीते थे, जिन्हें इस बार भी टिकट दिया गया। बांदा सीट पर 2014, 2019 में भाजपा के आरके सिंह पटेल चुनाव जीते थे, जो इस बार भी भाजपा के प्रत्याशी हैं। पिछले दो चुनावों से चारों सीटों पर भाजपा का कब्जा है।

दो लाख वोटों से जीतेगा इंडिया गठबंधन
झांसी-ललितपुर सीट पर डेढ़ से दो लाख वोटों से इंडिया गठबंधन की जीत होगी। एग्जिट पोल से नेरेटिव बनाया जा रह है। एग्जिट पोल पहले भी गलत साबित हो चुके हैं। दस-बीस लोगों की प्रतिक्रिया लोकसभा क्षेत्र की राय नहीं मानी जा सकती।
- प्रदीप जैन आदित्य कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) प्रत्याशी, झांसी-ललितपुर सीट

 

त्रिकोणीय मुकाबले का बसपा को मिलेगा लाभ
2007 और बाद के कई चुनावों में एग्जिट पोल फेल हुए हैं। ये कुछ लोगों के विचार हैं, जिन्हें गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है और जहां भी ऐसी स्थिति बनती है वहां बसपा की फायदा होता है, इसलिए यहां बसपा जीतेगी।
- रविप्रकाश कुशवाहा, बसपा प्रत्याशी, झांसी-ललितपुर सीट


 
विज्ञापन

विकास कार्यों के चलते जीतेगी भाजपा
बुंदेलखंड पर भाजपा का कब्जा कायम रहेगा, इसमें कोई शक नहीं है। विकास कार्यों और गुंडागर्दी रुकने से आमजन को राहत मिली है। यही कारण है कि जनता को मुख्यमंत्री योगी और प्रधानमंत्री मोदी पर पूरा भरोसा है, इस कारण बुंदेलखंड की चारों सीटों पर भाजपा जीतेगी।
- अशोक गिरि, भाजपा जिलाध्यक्ष, झांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें