साइकिल व सिर पर बर्तन रख कर पानी ढोता बच्चा व महिला
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जलसंस्थान के एक कर्मचारी की लापरवाही से लोअर जोन के लोगों के लिए भारी पड़ गई। बुधवार को सुबह की आपूर्ति सामान्य दिनों के मुकाबले कम हुई। इस कारण लोगों को हैंडपंप से पानी भरना पड़ा। बताया जाता है कि कर्मचारी ने वाल्ब नहीं खोला, जिससे टंकी भरने में समस्या आई।
लोअर जोन की जलापूर्ति में कोई न कोई कमी हो जाती है, जिससे स्थानीय लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ता है। पिछले दिनों मोटर में खराबी आ गई थी, जिससे मोहल्ला चौबयाना, महावीरपुरा, सरदारपुरा, मऊठाना, श्रद्घानंदपुरा, रैदासपुरा, पुरानी बजरिया में पेयजल की परेशानी बनी रही। जब सब कुछ ठीक हो गया तो विभागीय कर्मियों की लापरवाही उजागर होने लगी है। बुधवार को ऐसा ही हुआ। सुबह जब जलापूर्ति की गई तो कहीं आधे घंटे या फिर इससे कम पानी आया। कई संकरी गलियों में वह भी नसीब नहीं हुआ। ऐसे में लोगों को हैंडपंप से पानी भरना पड़ा।
मोटर चलाते समय वाल्ब नहीं खोला। इस कारण टंकी नहीं भर पाई। इस लापरवाही पर कर्मचारी का एक दिन का वेतन काट दिया गया है।
- संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान