फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: आधी रात को लोको पायलट की पत्नी ने प्रेमी को घर बुलाया, कुछ देर बाद पहुंच गया पति, जमकर हुआ हंगामा

Thu, 04 Jun 2026 12:38 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

पत्नी ने पति की गैर हाजिरी में आधी रात को अपने प्रेमी को घर बुला लिया। तभी कुछ देर बाद ही उसका पति भी घर आ पहुंचा। पत्नी के साथ प्रेमी को एक कमरे में देख हंगामा शुरू हो गया। पुलिस भी बुला ली गई। थाने में पंचायत चली लेकिन पत्नी प्रेमी के साथ चली गई।
 
विज्ञापन
लोको पायलट पति को छोड़ प्रेमी के साथ गई पत्नी, सांकेतिक फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमनगर के राजीव नगर में मंगलवार देर-रात जमकर हंगामा हुआ। रेलवे के लोको पायलट की पत्नी ने पति की गैर हाजिरी में घर में अपने प्रेमी सीपरी बाजार निवासी सौरभ अहिरवार को बुला लिया। सौरभ एक प्राइवेट विद्यालय में शिक्षक है। प्रेमिका के बुलावे पर सौरभ करीब 11:30 बजे रात उसके घर जा पहुंचा लेकिन, तभी कुछ देर बाद ही उसका लोको पायलट पति भी घर आ पहुंचा। पत्नी के साथ प्रेमी को एक कमरे में देखकर वहां हंगामा शुरू हो गया।
विज्ञापन


प्रेमी के लिए पति को छोड़ा
विवाहिता की सास ने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। थोड़ी देर में पुलिस भी आ गई। पुलिस सभी को लेकर थाने आई। थाने में भी पत्नी अपने प्रेमी के साथ ही रहने पर अड़ गई। पत्नी अपने प्रेमी को छोड़ने को राजी नहीं हुई। कई घंटों की पंचायत के बाद लोको पायलट की पत्नी अपने प्रेमी के साथ चली गई। उधर, पति ने प्रेमी पर जान से मार डालने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

प्रेमी पर धमकाने का मामला दर्ज
प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय के मुताबिक पति की तहरीर के आधार पर आरोपी सौरभ के खिलाफ धमकाने एवं गाली गलौज करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करके उसका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें