सीपरी बाजार में भी सोमवार की सुबह लोगों की भारी भीड़ सड़कों पर दिखी। अमर उजाला
झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण के लिए सोमवार से लॉकडाउन - 3 की शुरुआत हुई। इसके पहले दिन सुबह महानगर में खासी चहलपहल देखने को मिली। हालांकि, दोपहर में स्थिति नियंत्रण में आ गई। व्यापारी असमंजस की स्थिति में बने रहे।
पच्चीस मार्च से लागू किए गए लॉकडाउन के दो चरण पूरे हो चुके हैं। चार से सत्रह मई तक के लिए इसका तीसरा चरण शुरू किया गया है। तीसरे चरण में सरकार की ओर से कुछ रियायतें भी दी गईं हैं। लेकिन, प्रशासन की ओर से स्थिति स्पष्ट न किए जाने की वजह से जिले में लोग असमंजस की स्थिति में रहे। महानगर में तमाम व्यापारी दुकान खोलने अपने दुकानों तक पहुंच गए। लेकिन, बाद में उन्हें बेरंग वापस लौटना पड़ा। इसके अलावा सुबह घरों से बाहर भी खूब रुख किया। दोपहर बारह बजे तक प्रमुख सड़कों पर खासी संख्या में वाहनों का आवागमन देखने को मिला। लोगों की चहलकदमी को रोकने के लिए पुलिस व एनसीसी कैडेट को खासी परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि, इसके बाद स्थिति नियंत्रण में आ गई। दोपहर बाद से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
सोमवनार को इलाइट सीपरी मार्ग पर पहले जैसी रोनक देखने को मिली यहां सड़क पर सरपट गाड़ियां दौड़ी। अम