झांसी। हिंदी फिल्मों के गीतकार जालौन जिले के उरई के रहने वाले पंछी जालौनवी की पहली पुस्तक प्रकाशित हुई है, जिसमें लॉकडाउन के अच्छे और बुरे दृश्यों शब्दों के जरिये दर्शाया गया है।
बॉलीवुड को दस बहाने करके ले गई दिल..., दीदार दे, दीदार दे... जैसे सुपरहिट गीत देने वाले पंछी जालौनवी अब तक 45 फिल्मों के लिए गाने लिख चुके हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियल के टाइटल गीत भी लिखे हैं। लॉकडाउन के दरम्यान मुंबई में रहकर उन्होंने एक पुस्तक ‘दो सफर’ लिखी, जिसे प्रयागराज के एक प्रकाशन हाउस ने प्रकाशित किया है। पुस्तक में उन्होंने लॉकडाउन के अलग-अलग दृश्यों को उकेरा है। पंछी जालौनवी ने बताया कि लॉकडाउन में तमाम लोगों को मदद की जरूरत पड़ी, तो तमाम लोग मदद को आगे आए। लॉकडाउन से कुदरत को लाभ हुआ। इसके अलावा लॉकडाउन के तमाम मंजरों को इस पुस्तक में पिरोया गया है, जो पाठकों को खूब पसंद आ रहे हैं।