फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में फंसे मध्य प्रदेश के श्रमिकों को बसों से भेजा घर

विज्ञापन
lockdown
विज्ञापन
झांसी। लॉकडाउन में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में फंसे लोगों को भोजला गल्लामंडी में बृहस्पतिवार को लाने के बाद उनको अलग- अलग बसों से उनके गृह जनपद भेजने का इंतजाम किया गया। यह प्रक्रिया दिन भर चलती रही।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सरकार की सहमति के बाद दोनों राज्यों में फंसे लोगों को उनके घर तक पहुंचाने का कार्य बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। इस कार्य के लिए उत्तर प्रदेश में झांसी और प्रयागराज को केंद्र बनाया गया है। झांसी स्थित भोजला गल्लामंडी परिसर में मंडलों के हिसाब से 20 बूथ बनाए गए हैं। इनमें 13 बूथ उत्तर प्रदेश व सात बूथ मध्य प्रदेश के हैं। उत्तर प्रदेश के बूथों पर झांसी और मध्य प्रदेश के बूथों पर दतिया व आसपास क्षेत्र के सरकारी कर्मी बिठाए गए हैं। दिन भर बसों से लोगों का सिलसिला बना रहा। इनमें अधिकांश मजदूर व कामगार थे। बस से उतरने के बाद चिकित्सकों द्वारा उनकी स्क्रीनिंग की गई। उनके लिए खाने- पीने की व्यवस्था की गई। बाद में लोगों को उनके गृह जनपद के हिसाब से बसों में बिठाकर रवाना किया गया। इस कार्य की निगरानी के लिए मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा, आईजी सुभाष सिंह बघेल, डीएम आंद्रा वापसी, एसएसपी डी प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें