झांसी। शनिवार से आईपीएल के मैच की शुरूआत के साथ ही बड़े सट्टे की तैयारी भी शुरू हो गई है। हार-जीत से लेकर हर गेंद पर सटोरियों की नजर होगी। एसएसपी ने पिछले सालों में हुई कार्रवाई को तलब किया है। साथ ही कार्रवाई के लिए थानेदारों को भी निर्देश दिए हैं।
शनिवार से आईपीएल मैच की शुरूआत होने के साथ ही जिले भर में सटोरिये दांव लगाने में जुट गए। महानगर के कोतवाली से लेकर नवाबाद, प्रेमनगर आदि इलाकों में सट्टा चरम पर रहता है। एसएसपी ने यह भी जानकारी मांगी गई है कि किन-किन थानों से कहां और किस स्तर पर कार्रवाई हुई। ऐसे में पुराने सटोरिये भी पुलिस की नजर में हैं। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि अपने-अपने इलाकों में सट्टा न होने के लिए थानेदारों को सख्त निर्देश दिए हैं। क्राइम ब्रांच व एसओजी टीम को भी अलग से लगाया गया है।