फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गोशाला में ताला...बेघर पशुओं का सड़क पर डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटेरा। नगर पंचायत की उदासीनता की वजह से शासन की गोवंश संरक्षण की मंशा कटेरा में साकार नहीं हो पा रही है। गोसंरक्षण के लिए यहां 165.85 लाख रुपये की लागत से गोशाला का निर्माण महीनों पूर्व किया जा चुका है। लेकिन यह अब तक शुरू नहीं हो पाई है। जबकि संरक्षण के अभाव में गोवंश छुट्टा घूम रहे हैं।
कस्बे के मुख्य बाजार में अक्सर अन्ना पशुओं के झुंड घूमते नजर आते हैं। कई बार पशु आपस में भिड़ जाते हैं। इससे हादसा का खतरा बना रहता है। इसके अलावा बाजार की यातायात व्यवस्था भी बाधित होती है। किसानों के लिए भी अन्ना गोवंश से निपटना बड़ी चुनौती बनी हुई है। पशुओं से फसलों की सुरक्षा के लिए किसानों को रात-रात भर जागना तक पड़ जाता है। इसके बावजूद, नवनिर्मित गोशाला को शुरू करने की दिशा में आवश्यक कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गो आश्रय स्थल को शुरू कराकर छुट्टा गोवंश को उसमें संरक्षित करने की मांग की है।
0000
गोशाला बंद पड़ी है और गोवंश छुट्टा घूम रहे हैं। यह स्थिति बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। नगर पंचायत को अपनी जिम्मेदारी तय करते हुए तत्काल इसका संचालन शुरू कराना चाहिए। - राजकुमार जैन
विज्ञापन

00
सड़क पर बैठे पशुओं के कारण कई बार वाहन रोककर निकालने पड़ते हैं। गोशाला बनी होने के बाद भी जानवर सड़क पर हैं। नगर पंचायत को व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए।- राकेश सोनी, बंगरा प्रखंड संयोजक-बजरंग दल
0000
गोशाला बंद होने का मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराकर गोशाला संचालन के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- मनोज कुमार भारती, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें