फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी-ललितपुर में नकली दवा और घटिया सैनिटाइजर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी और ललितपुर में नकली, अधोमानक दवा, इंजेक्शन और घटिया सैनिटाइजर बेचने वाली 22 कंपनियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। लखनऊ की प्रयोगशाला में नमूने फेल होने के बाद औषधि प्रशासन विभाग ने शासन को पत्र लिखकर एफआईआर कराने की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन

औषधि प्रशासन विभाग ने झांसी और ललितपुर के कई मेडिकल स्टोरों से दवाओं, इंजेक्शन समेत सैनिटाइजर के नमूने एकत्र किए थे। इन्हें जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजा था। कई दवाओं के नमूने फेल हो गए। ज्यादातर एंटीबायोटिक के नमूने फेल हुए हैं। इसके अलावा पशुओं को लगने वाले इंजेक्शन भी घटिया मिले हैं। सैनिटाइजर के भी दो नमूने फेल हुए हैं। झांसी में नकली या घटिया दवा बेचने वाली 16 और ललितपुर में छह कंपनियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी है।
झांसी में 16 और ललितपुर में छह कंपनियों के नमूने जांच में फेल हुए हैं। इन कंपनियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए शासन से अनुमति मांगी है। स्वीकृति मिलते ही एफआईआर कराई जाएगी। - उमेश भारती, औषधि निरीक्षक, औषधि प्रशासन विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें