फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मेडिकल कॉलेज में होंगे लिवर, पैंक्रियाज, आंत के ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
- सोमवार से पहली बार शुरू होगी गैस्ट्रो सर्जरी की ओपीडी
विज्ञापन

- मेडिकल कॉलेज में आए पीजीआई लखनऊ के डॉ. विजय शर्मा

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में छोटी-बड़ी आंत, लिवर, पेट में गांठ, लिवर, पैंक्रियाज आदि के ऑपरेशन होंगे। पाचन तंत्र की गंभीर समस्याओं का उपचार भी किया जाएगा। यही नहीं, पहली बार कॉलेज में गैस्ट्रो सर्जरी की सोमवार से ओपीडी शुरू होगी। फिलहाल सर्जरी विभाग की ओपीडी में डॉक्टर बैठेंगे। जल्द ही उनको अलग से कमरा आवंटित किया जाएगा।
झांसी, ललितपुर व जालौन ही नहीं मध्यप्रदेश के आसपास के जिलों के रोगी मेडिकल कॉलेज आते हैं। जब किसी रोगी के लिवर, छोटी आंत, बड़ी आंत, लिवर, पैंक्रियाज आदि में गंभीर समस्या या कैंसर होता है तो चिकित्सक उच्च चिकित्सा के लिए रेफर कर देते हैं। खासतौर पर जब रोगियों के अंदरूनी अंगों में कैंसर की शिकायत होती है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन काफी समय से गैस्ट्रो सर्जरी शुरू करने का प्रयास कर रहा था। अब मेडिकल कॉलेज में पीजीआई लखनऊ से गैस्ट्रो सर्जन एमसीएच डॉ. विजय कुमार शर्मा आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. विजय ने बताया कि गंभीर पीलिया, खाने की नली, लिवर, पैंक्रियाज, आंत, पित्त की थैली की सर्जरी मेडिकल कॉलेज में होगी। सीएमएस डॉ. सचिन माहुर ने बताया कि गैस्ट्रो सर्जन डॉ. विजय कुमार शर्मा की सोमवार से ओपीडी शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें