फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी-ललितपुर में बिजली गिरने से मासूम सहित सात की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सोमवार की दोपहर बारिश के दौरान बिजली गिरने से झांसी और ललितपुर में मां-बेटे समेत सात लोगों की मौत हो गई। झांसी के ग्रामीण इलाकों में पांच की जान गई, जबकि ललितपुर में मां-बेटे की मौत हो गई।
विज्ञापन

सुबह मौसम खुला था, लेकिन दोपहर में घने बादल घिर आए। तेज बारिश होने लगी। इस दौरान सीपरी बाजार थाना इलाके के ग्राम कोट बेहटा निवासी रघुवर के पुत्र हुकुम सिंह (47) अपने खेत पर थे। इसी दौरान बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। बबीना के ग्राम सरवां के भागीरथ (74) भी बारिश बचने के लिए एक स्थान पर सीमेंट की चादर के नीचे खड़े थे। बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।
वहीं, गुरसराय के किसान चतुर्भुज (50) अपने खेत में काम कर रहे थे। बिजली गिरने से वह बुरी तरह से झुलस गए। परिजन उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर भागे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। रानीपुर के ग्राम टिकरी निवासी ठाकुरदास कुशवाहा (55) और बरुआसागर के ग्राम इटौरा निवासी प्रकाश (50) की भी बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं ललितपुर के जखौरा अंतर्गत ग्राम ननौरा निवासी मोहर सिंह की पत्नी विद्या देवी (33) सोमवार की दोपहर खेत पर मूंगफली की फसल की रखवाली के लिए गई थीं। साथ में सात वर्षीय बेटा अनुराग भी था। वहां बारिश होने पर वह बेटे के साथ शीशम के पेड़ के नीचे खड़ी थीं, तभी बिजली गिरी, जिससेे दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें