फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरियागांव-नगरा में सड़कों पर आया नालों का गंदा पानी, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम के नाला सफाई अभियान की कलई मानसून की पहली बारिश में ही खुल गई। शहर के कई इलाकों में आज पहली बार झमाझम बारिश हुई। गरियागांव, नगरा के कई मोहल्लों में नाले का पानी बैकफ्लो होने लगे। इससे सड़कों पर गंदा पानी भर गया। राहगीरों को इससे काफी मुसीबत उठानी पड़ी।
विज्ञापन

मानसून के दौरान जलनिकासी के लिए नगर निगम ने अप्रैल महीने से नालों की सफाई शुरू कराई। निगम प्रशासन ने पिछले सप्ताह ही इस काम के पूरा हो जाने का दावा किया लेकिन, आज बारिश के बाद जगह-जगह नाले चोक मिले। नालों के चोक होने से उसका गंदा पानी सड़कों पर भर गया। सबसे ज्यादा मुसीबत गरियागांव, नगरा आदि इलाकों में लोगों को उठानी पड़ी। नगरा इलाके में एमएस राजपूत हाईस्कूल के पास का नाला बारिश के दौरान ही चोक होकर बैकफ्लो होने लगा। आसपास के इलाकों में इसका पूरा गंदा पानी भर गया। इसी तरह रेलवे क्षेत्र का नाला भी बैक फ्लो होने लगा। सीपरी बाजार स्थित ओवर ब्रिज के नीचे भी नाला चोक होने से उसका गंदा पानी सड़क पर भर गया। इस वजह से कई घंटे तक यहां यातायात प्रभावित रहा।
इस वर्ष एक करोड़ का प्रावधान
नगर निगम ने बजट में इस वर्ष एक करोड़ रुपये का नाला सफाई के लिए प्रावधान किया है। निगम प्रशासन सलाना ठेकेदारों के माध्यम से डेढ़ सौ से अधिक छोटे-बड़े नालों की सफाई कराता है लेकिन, अधिकांश नालों की तल्ली-झाड़ सफाई के बजाए सिर्फ ऊपरी तौर पर ही सफाई होती है। नारायण बाग, शिवाजी नगर, हंसारी आदि इलाकों में नालों के बाहर ही सिल्ट पड़ी हुई है।
विज्ञापन

नटवली नाले की सफाई की मांग
नटवली नाले की सफाई के लिए पूर्व पार्षद मुकेश अग्रवाल ने नगर आयुक्त से मांग की है। उन्होंने ज्ञापन के जरिए कहा कि यह नाला करीब दो किलोमीटर लंबा है। करीब चार फीट चौड़ा नाला होने के बावजूद इसकी तल्लीझाड़ सफाई नहीं कराई। इस दौरान मकसूद खान, जाकिर, राजकुमार साहू, बबलू, नवरत्न कैथवास समेत अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त शादाब असलम का कहना है कि सभी नाले साफ कराए गए हैं। जहां शिकायत मिलेगी उनकी दुबारा सफाई होगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें